Coronavirus Lockdown : जेल में रोजाना 100 कैदी रोजा रखकर कर रहे मुल्क की सलामती की दुआ
की सलाखों के पीछे से कैदी रोजाना रोजा रखकर अल्लाह से मुल्क की सलामती व काेराना वायरस से मुक्ति की दुआ मांग रहे हैं।
हल्द्वानी, जेएनएन : जेल की सलाखों के पीछे से कैदी रोजाना रोजा रखकर अल्लाह से मुल्क की सलामती व काेराना वायरस से मुक्ति की दुआ मांग रहे हैं। 100 से अधिक कैदियों के रोजा रखने के दौरान जेल प्रशासन उनको सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटा है। सुबह शहरी के समय नाश्ते के साथ ही शाम को इफ्तार के लिए भोजन के साथ फलों की व्यवस्था भी जेल प्रशासन की ओर से करायी जा रही है।
उपकारागार में हैं 1100 कैदी
वर्तमान में उपकारागार में 1100 कैदी हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि 100 से अधिक कैदी रोजाना रोजा रख रहे हैं। सुबह जेल प्रशासन की आेर से शहरी के समय रोजेदार कैदियों के लिए रोजाना चाय-ब्रेड के साथ ही खजूर व फलों की व्यवस्था करायी जा रही है। शाम को इफ्तार के दौरान खाने के साथ भी फल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सभी कैदियों के स्वास्थ्य पर भी निरंतर जेल प्रशासन की नजर हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि सभी कैदी स्वस्थ हैं।
रोजाना जेल में हो रहा सेनेटाइजेशन
वरिष्ठ जेेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि जेल को रोजाना सेनेटाइज किया जा रहा है। इसके अलावा अगर कोई स्टाफ का व्यक्ति भी बाहर से आता है तो उसे सेनेटाइज किया जा रहा है। कैदियों की ऑनलाइन पेशी कराने वाले स्टाफ को मास्क व ग्लब्ज के साथ ही हेलमेट उपलब्ध कराए गए हैं। जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण से कैदी व स्टाफ सुरक्षित रहे। नए कैदियों को 14 दिन तक क्वारंटाइज बैरक में रखकर स्वास्थ परीक्षण के बाद ही सामान्य बैरक में भेजा जा रहा है।
यह भी पढें
भारतीय सीमा से भी हो सकता है कैलास मानसरोवर का दर्शन, यहां से नजर आता है पर्वत
क्या जिद है इन लड़कों की, बिना किसी आर्थिक मदद के रोज दो हजार लोगों का भर रहे हैं पेट