Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Petrol-Diesel Price Haldwani : : हल्द्वानी में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Wed, 09 Mar 2022 10:46 AM (IST)

    Petrol Diesel Price today in Haldwani यूक्रेन- रूस युद्ध के बीच फिलहाल हल्द्वानी में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच ...और पढ़ें

    Hero Image
    Petrol Diesel Price today in Haldwani : यूक्रेन- रूस युद्ध के बीच फिलहाल हल्द्वानी में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं।

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Petrol-diesel Price Haldwani : यूक्रेन-रूस युद्ध का असर पूरी दुनिया पर नजर आ रहा है। खाद्य पदार्थों पर इसका असर साफ देखने के लिए मिल रहा है। वहीं पेट्रोलियम पादार्थों के भी दाम में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिलहाल पेट्रोल-डीजल मूल्य में अभी तक कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी में नौ मार्च को पेट्रोल का दाम 93.27 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.59 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बता दें कि छह नवंबर, 2021 से डीजल व पेट्रोल की कीमत नहीं बढ़ी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनावी समर बीत चुका है। अब नतीजों का इंतजार है। ऐसे में एक आशंका भी प्रबल हो गई है कि सरकारें डीजल व पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। जानकारों की मानें तो डीजल, पेट्रोल की कीमतों में 12 से 15 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसा होता है तो पुराने सभी रिकार्ड पीछे छूट सकते हैं। ऐसे में आम आदमी पर इसका असर दिखना लाजिमी की है। यानी चुनावी समर में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम स्थिर बने रहे। बता दें कि बीते साल पांच नवंबर को पेट्रोल 98.64 रुपये व डीजल 86.83 रुपये प्रति लीटर बिका था।

    हल्द्वानी में 105.18 रुपये लीटर बिका था पेट्रोल

    पिछले वर्ष डीजल और पेट्रोल के दाम शीर्ष पर पहुंचे थे। दो नवंबर, 2021 में हल्द्वानी में पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था। डीजल 98.65 रुपये प्रति लीटर खरीदना पड़ा था। कुमाऊं के अन्य पर्वतीय जिलों में कीमत इससे अधिक पहुंच गई थी।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी

    हल्द्वानी में पेट्रोल पंप मालिक व पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चड्ढा कहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। रूस व यूक्रेन संघर्ष के चलते भी इस पर असर पड़ा है। विधानसभा चुनाव के चलते तेल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई। चड्ढा कहते हैं जल्द ही पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में तेजी आनी शुरू होगी। कीमतें 12 से 15 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ सकती है।