विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्नूकर सेंटर पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों की आवाज सुन घरों से बाहर निकल आए सो रहे लोग, nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sat, 15 Feb 2020 09:48 AM (IST)

शुक्रवार रात हल्द्वानी के पॉश इलाके में स्नूकर खेलकर लौट रहे युवकों व एक ठेकेदार के बीच विवाद हो गया। ...और पढ़ें

स्नूकर सेंटर पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों की आवाज सुन घरों से बाहर निकल आए सो रहे लोग, nainital news
स्नूकर सेंटर पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों की आवाज सुन घरों से बाहर निकल आए सो रहे लोग, nainital news

हल्द्वानी, जेएनएन : नवाबी रोड पर शुक्रवार देर रात जय दुर्गा कालोनी के सामने स्थित खंडेलवाल कॉम्प्लेक्स में युवकों के बीच विवाद हो गया। एक ठेकेदार ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे कॉम्प्लेक्स में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पर कोतवाल संजय कुमार समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। आरोपित ठेकेदार पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

स्नूकर खेलकर लौट रहा था युवक

खंडेलवाल कॉम्प्लेक्स में आवास विकास निवासी ठेकेदार विक्की खान का आफिस है। ऑफिस के ऊपरी हिस्से में स्नूकर है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे कुछ युवक स्नूकर खेलकर लौट रहे थे। इसी बीच ठेकेदार विक्की खान ने उनसे गाली गलौज शुरू कर दी। कलावती कालोनी में रहने वाले आकाश का आरोप है कि सीढ़ी से उतरते ही अचानक पीछे से विक्की ने सिर पर हाथ मार दिया। आकाश ने कारण पूछते हुए विरोध किया तो विक्की खान ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए उस पर फायर झोंक दिया। आकाश ने किसी तरह जान बचाई। इसके बाद विक्की ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए फरार हो गया।

फायरिंग की आवाज से खुली नींद

गोलियों की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई। आसपास के लोग उठकर सड़क पर आ गए। फायरिंग की सूचना पर पुलिस में भी हड़कंप मच गया। कोतवाल संजय कुमार, भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी पीएस नगरकोटी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद फायरिंग का आरोपित विक्की खान फरार हो गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीडि़त आकाश भट्ट की तहरीर पर विक्की के विरुद्ध धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रहीं हैं। भोटियापड़ाव चौकी इंचार्ज पीएस नगरकोटी ने बताया कि आरोपित विक्की खान के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द की उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

आये दिन हो रहे विवाद

क्षेत्रवासियों के मुताबिक कॉम्प्लेक्स में खुला स्नूकर विवाद की जड़ बन चुका है। आये दिन यहां पर युवकों के बीच मारपीट होती है। अक्सर पुलिस भी आती है और मामला शांत कर लौट जाती है। लोग बताते हैं कि स्नूकर की आड़ में देर रात तक कॉम्प्लेक्स में संदिग्ध युवकों का जमावड़ा रहता है। गिरोह में युवकों के जुटने से लोग भी इसका खुलकर विरोध नहीं कर पाते हैं। पुलिस ने स्नूकर की जांच भी शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।