Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर पंचायत की जगह अब नगर पालिका के रूप में विकसित होगा पंतनगर, हल्दी, पंतनगर व फूलबाग को मिला कर बनी पालिका

    By Prashant MishraEdited By:
    Updated: Sat, 25 Sep 2021 10:06 AM (IST)

    पंंतनगर का क्षेत्र न ही ग्राम सभा और न ही नगर पंचायत में शामिल था। जिसके चलते पंतनगर के लोगों को प्रमाण पत्रों के लिए खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जन्म प्रमाण पत्र से लेकर मृत्यु प्रमाण के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट बैठक में पंतनगर को नगर पालिका बनाने का प्रस्ताव पास कर दिया।

    जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : पंतनगर को नगर पंचायत बनाने का वायदा था, लेकिन विधायक राजेश शुक्ला के प्रयास से अब एक कदम आगे नगर पालिका के रुप में विकसित किया जाएगा। कैबिनेट की मोहर के बाद नगर पालिका बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। जवाहर नगर के लोगों के विरोध को देखते हुए उसे नगर पालिका में शामिल नहीं किया गया है। पंतनगर के साथ ही हल्दी क्षेत्र नगर पालिका में शामिल किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंंतनगर का क्षेत्र न ही ग्राम सभा और न ही नगर पंचायत में शामिल था। जिसके चलते पंतनगर के लोगों को प्रमाण पत्रों के लिए खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जन्म प्रमाण पत्र से लेकर मृत्यु प्रमाण के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था। इतना ही नहीं स्थाई प्रमाण पत्र के लिए भी उनको धक्के खाने को मजबूर होना पड़ता था। जिसके चलते विधायक राजेश शुक्ला लगातार पंतनगर को नगर पंचायत बनाने के प्रयास में लगे थे। तात्कालिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लालपुर, सिरोली कलां और पंतनगर को नगर पंचायत बनाने का ऐलान किया था, लेकिन उसे धरातल पर वह नहीं उतार सके थे।

    जनपद से ही विधायक पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद कार्य को गति मिली और सिरोली कलां के साथ ही लालपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिल चुका है। उसका शासनादेश भी जारी किया जा चुका है। लेकिन पंतनगर को नगर पंचायत बनाने को लेकर जवाहर नगर के विरोध के चलते विधायक राजेश शुक्ला बीच का रास्ता निकालने में लगे थे। जिसके चलते उन्होंने नया प्रस्ताव तैयार करवा उसमें जवाहर नगर को शामिल नहीं करते हुए शासन को नगर पालिका के रुप में भिजवा उसकी पैरवी की। उनके प्रयास सार्थक हुए और शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट बैठक में पंतनगर को नगर पालिका बनाने का प्रस्ताव पास कर दिया।

    सामान्य मृत्यु पर भी करवाना पड़ा था पोस्टमार्टम

    पंतनगर में मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने की दिक्कत के चलते हालात यह थे कि कभी तो सामान्य मृत्यु पर भी पोसटमार्टम तक करवाना पड़ जाता था। नगर पालिका बनाए जाने पर पंतनगर में खुशी की लहर है। नगर पालिका के धरातल पर आने के बाद पंतनगर के लोगों को न केवल मूल भूत सुविधाओं के लिए अब इधर उधर नहीं झांकना पड़ेगा, विभिन्न प्रमाण पत्र भी समय से मिल पाएंगे।

    विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि पंतनगर, हल्दी, फूलबाग को मिला कर पंतनगर नगर पालिका बनाने का प्रस्ताव कैबिनेट में पास किया गया है। जल्द ही पंतनगर पालिका अस्तित्व में आ जाएगी, जिससे पंतनगर की जनता को मूल भूत सुविधाओं के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। पंतनगर को नगर पालिका के रुप में विकसित करने की मंजूरी जनता की जीत है। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद ऊधम सिंह नगर में होने वाले विकास कार्यों के निर्णय में तेजी आई है।

    comedy show banner
    comedy show banner