Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऊधमसिंह नगर में एक के बाद एक सामने आ रहे धान खरीद घोटाले

    By Prashant MishraEdited By:
    Updated: Sat, 08 Jan 2022 10:11 PM (IST)

    कुंवरपुर सिसैया क्रय केंद्र में निर्धारित जोत से अधिक धान खरीद का मामला पकड़ में आया है। जिला सहायक निबंधक ने प्रारंभिक जांच के बाद 6255.66 क्विंटल धा ...और पढ़ें

    Hero Image
    किसानों की जोत का सत्यापन राजस्व विभाग से कराने की मांग की है।

    जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : ऊधम सिंह नगर जिले के कुंवरपुर सिसैया क्रय केंद्र में निर्धारित जोत से अधिक धान खरीद का मामला पकड़ में आया है। जिला सहायक निबंधक ने प्रारंभिक जांच के बाद 6255.66 क्विंटल धान अधिक क्रय किए जाने की रिपोर्ट डीएम को सौंपी है। साथ ही किसानों की जोत का सत्यापन राजस्व विभाग से कराने की मांग की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सहकारिता विभाग की जांच में सितारगंज के नकटपुरा क्रय में 7520 क्विंटल धान अधिक क्रय किया पाया गया था। अब बहुउददेशीय दक्षिणी सितारगंज किसान सेवा सहकारी समिति के जरिये संचालित कुंवरपुर सिसैया धान क्रय केंद्र की जांच में भी गड़बड़झाला पाया गया है। जिला सहायक निबंधक ने ई-खरीद पोर्टल पर अपलोड किसानों की खतौनियों, केंद्र में उपलब्ध किसानों की जमीन की हार्ड कापियों व उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट दस्तोजों की जांच की तो  59 किसानों की जोत से 6255.66 क्विंटल धान अधिक खरीदा पाया गया है। पोर्टल पर जितनी खतौनियां केंद्र प्रभारी ने अपलोड किए हैं, उनमें कई किसानों के नाम भी दर्ज नहीं है।

    यानी जोत से करीब एक करोड़ से अधिक रुपये  का धान क्रय किया गया है।जांच में यह भी पाया गया है कि केंद्र के दायरे में किसानों के पास उपलब्ध भूमि के आधार पर 4321.29 क्विंटल धान खरीदा जाना चाहिए था,मगर 10576.95 क्विंटल धान क्रय किया गया है। यानी 6255.66 क्विंटल धान अधिक क्रय पाया गया है। धान खरीद में सरकारी राजस्व का चूना लगाया गया है। हालांकि राजस्व विभाग की ओर से पटवारी किसानों की जोत का सत्यापन करेंगे तो धान खरीद के माहिर पकड़ में जाएंगे। डीएम युगल किशोर पंत ने स्पष्ट कहा है कि मामला संज्ञान में आने पर जांच कराई जाएगी।