विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhimtal News: महाशिवरात्रि पर छोटा कैलास में भक्तों का लगा रहा तांता, डेढ़ लाख लोगों ने टेका मत्था; यातायात व्यवस्था उधल-पुथल

Published: Sat, 09 Mar 2024 02:08 PM (IST)

महाशिवरात्रि के अवसर पर पिनरो ग्राम सभा में छोटा कैलास (आदि कैलास पर्वत ) में गुरुवार की रात 12 बजे ...और पढ़ें

महाशिवरात्रि पर छोटा कैलास में डेढ़ लाख लोगों ने मत्था टेका
महाशिवरात्रि पर छोटा कैलास में डेढ़ लाख लोगों ने मत्था टेका

संवाद सूत्र, भीमताल। Mahashivratri 2024: पिनरो ग्राम सभा में छोटा कैलास (आदि कैलास पर्वत) में गुरुवार की रात 12 बजे से ही शिव भक्तों का तांता लगने लगा था।  मध्य रात्रि 12 बजे पुजारी ने जलाभिषेक किया। इसके बाद भक्तों द्वारा भी जलाभिषेक किया गया।

मंदिर समिति अध्यक्ष उमेश पलड़िया ने बताया कि रात्रि 12 बजे से ही श्रद्धालुओं ने दर्शन व पूजन प्रारंभ कर दिया था। प्रातः काल तक लगभग चालीस हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। रात्रि में भजन संध्या में भक्त मगन रहे। छोटा कैलास में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने शिव के दर्शन किए। मंदिर परिसर में जिला पंचायत द्वारा खिचड़ी भोज व चाय का आयोजन किया गया। हल्द्वानी व भीमताल मार्ग पर भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने बताया कि शुक्रवार रात्रि को अभीष्ट फल प्राप्ति हेतु संदीप तपस्या करने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। रात्रि में शिव भजन, शिव पंचाक्षर मंत्र व जाप किए जाएंगे।

यातायात व्यवस्था रही धड़ाम

भीमताल से आने वाले वाहनों को भटेलिया तक पहुंचने से पहले ही जाम के कारण लगभग चार किमी पैदल चलना पड़ा।  यातायात व्यवस्था व्यवस्थित न होने के कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। छोटा कैलास में बनाई गई अस्थाई पार्किंग तक वाहन पहुंच ही नहीं पाए। सड़क के दोनों ओर वाहनों के होने से घंटों जाम की स्थिति बनी रही।

अध्यक्ष उमेश पलड़िया के अनुसार, पूर्व में तत्कालीन जिलाधिकारी ने 20 नाली भूमि पार्किंग के लिए आवंटित की थी। जिसमें अभी तक पार्किंग निर्माण नहीं हो पाया है। समिति ने निर्णय लिया है कि आगामी वर्ष तक पार्किंग का निर्माण नहीं किया गया तो वह स्वयं से ही पार्किंग निर्माण शुरू कर देंगे।

आदि कैलास विकास समिति  भीमेश्वर मंदिर में भक्तों ने किया जलाभिषेक

नगर में स्थित पौराणिक भीमेश्वर मंदिर, हर की पैड़ी नौकुचियातल, कैचुला देवी, रामलीला मैदान के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा की। सुबह से ही शिव मंदिरों में भारी भीड़ देखी गई। नगर में जगह- जगह भंडारे हुए। जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें-

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के लिए सजने लगे उत्तराखंड के शिवालय, 72 साल बाद बन रहा अद्भुत संयोग