विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोई भी दल हासिल नहीं कर सकेगा स्पष्ट बहुमत: सलमान खुर्शीद

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sun, 19 May 2019 06:19 PM (IST)Updated: Sun, 19 May 2019 08:45 PM (IST)

पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का कहना है कि इस समय राजनीतिक माहौल ऐसा नहीं है कि किसी भी दल को पूर्ण बहुमत मिल सके।

कोई भी दल हासिल नहीं कर सकेगा स्पष्ट बहुमत: सलमान खुर्शीद
कोई भी दल हासिल नहीं कर सकेगा स्पष्ट बहुमत: सलमान खुर्शीद

हल्द्वानी, जेएनएन : पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का कहना है कि इस समय राजनीतिक माहौल ऐसा नहीं है कि किसी भी दल को पूर्ण बहुमत मिल सके। गठबंधन करने के बाद ही सरकार बनेगी, लेकिन यह सरकार दो साल भी नहीं टिकेगी। तिकोनिया स्थित होटल में पहुंचे सलमान ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि भाजपा को अधिक मत मिलेंगे, लेकिन कांग्रेस का गठबंधन अधिक मजबूत होकर उभरेगा। अब देखना होगा कि राष्ट्रपति किस दल को सरकार बनाने के लिए बुलाएंगे? किसकी कितनी सीटें आएंगी? अभी कुछ कहना संभव नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान व निर्मल गंगा अभियान की सराहना की और कहा कि यह निर्णय अच्छे थे, लेकिन पार्टी इन्हें नहीं भुना सकी।

विकास के मुद्दे को भटका दिया गया। इस चुनाव में विकास का मुद्दा कहीं देखने को नहीं मिला। वह मानते हैं कि कांग्रेस में गांधी परिवार के होने से मजबूती है। गांधी परिवार का अपना व्यक्तित्व है। आगे कहते हैं, जो भी जीते वह देश को सही रास्ते पर ले जाए। कांग्रेस नेता लंदन से भारत पहुंचने के बाद प्यूड़ा रामगढ़ में अपने आवास पर जा रहे थे। वह 19 मई की शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता वीरेंद्र चड्ढा भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : प्रज्ञा ने खोल दी भाजपा की असलियत : नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश

यह भी पढ़ें : मतगणना परिसर में मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंधित, पढ़िए पूरी खबर

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप