Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनिल बलूनी ने मुख्यमंत्री को बदलने की चर्चाओं पर कही ये बड़ी बात, जानिए NAINItAL NEWS

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Sun, 30 Jun 2019 09:56 AM (IST)

    बीजेपी जिला कार्यकारिणी की बैठक के दौरान बीजेपी राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने मुख्यमंत्री को बदलने की चर्चाओं पंर कहा की प्रदेश सरकार बेहतर काम कर रही है

    अनिल बलूनी ने मुख्यमंत्री को बदलने की चर्चाओं पर कही ये बड़ी बात, जानिए NAINItAL NEWS

    हल्‍द्वानी, जेएनएन : बीजेपी जिला कार्यकारिणी की बैठक के दौरान बीजेपी राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने मुख्यमंत्री को बदलने की चर्चाओं पंर कहा की प्रदेश सरकार बेहतर काम कर रही है। अगर कोई व्यक्ति चाह रखता है तो इसमें बुराई ही क्या है। हर कार्यकर्ता में मुख्यमंत्री बनने की चाह होनी चाहिए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय सांसद अजय भट्ट के साथ मिलकर विकास कार्य को गति देंगे। जमरानी और खैरना डैम की सभी बाधाएं जल्द दूर की जाएंगी। अपना गांव अपना बोट की अपनी मुहिम पर कहा दुनिया भर में फैले सभी बड़ी हस्तियों से उत्तराखंड के अपने गांव में बोट बनाने की अपील की जा रही है। पलायन रोकने के लिए इस अभियान को जारी रखा जाएगा।

    पार्टी को मजबूत करने को बढ़ानी होगी सदस्यता
    भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक में सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि पार्टी को और अधिक तेजी से आगे बढ़ाना होगा। इसमें सभी कार्यकर्ताओं का अहम योगदान है। प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी ने कहा कि सदस्यता के लिए सभी को जुट जाना होगा। इसमें विधायक बंशीधर भगत, संजीव आर्य, दीवान बिष्ट, दर्जा मंत्री गजराज बिष्ट, मेयर जोगेंद्र रौतेला ने विचार व्यक्त किये।

    हल्द्वानी व अल्मोड़ा में विकसित होंगे मल्टी सुपरस्पेशियलिटी हॉस्टिपल
    सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि पलायन रोकने के लिए वह पूरी तरह प्रयासरत हैं। गांवों की मूल अवधारणा बची रहे। इसके लिए अपना वोट अपने गांव अभियान के लिए जुटे हैं। राज्य में सुपरस्पेशलिस्टी स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में है। तीन दिवसीय दौरे पर शहर पहुंचे बलूनी ने दैनिक जागरण को बताया कि इसके लिए देश के बड़े चिकित्सा संस्थानों से बात चल रही है। हल्द्वानी, अल्मोड़ा व श्रीनगर में सुपरस्पेशियलिटी हॉस्टिपल विकसित किए जाएंगे। बेहतर इलाज मिलने पर भी लोगों का पलायन रुकेगा। इसके अलावा तीमारदारों के लिए रैन बसेरा बनाया जाना है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है। राज्य में भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।