नंदा देवी महोत्सव हुआ शुरू, लोक संस्कृति की बिखरी छटा
नैनीताल जिलेे में शताब्दी वर्ष का नंदा देवी महोत्सव शुरू हो गया है। इस दौरान लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली।
नैनीताल, [जेएनएन]: शताब्दी वर्ष का नंदा देवी महोत्सव शुरू हो गया है। इस दौरान लोक संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली। कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
मल्लीताल श्रीराम सेवक सभा प्रांगण में मुख्य अतिथि विधायक संजीव आर्य, डीएम विनोद कुमार सुमन, एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रुहेला ने मां नंदा की स्तुति और दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इससे पहले जागेश्वर के कलाकारों ने ढोल दमाऊं औ मशकबीन की धुन पर अतिथियों का स्वागत किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महोत्सव को कुमाऊं की लोकसंस्कृति का ध्वजावाहक बताया। साथ ही महोत्सव के सफल आयोजन में मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उद्घाटन के बाद भक्तों का दल कदली वृक्ष लाने को जलाल गांव के लिए रवाना हुआ। शनिवार को कदली वृक्षों के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
शाम को कदली से मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति निर्माण का कार्य सेवा समिति हॉल में शुरू होगा। जबकि 17 सितंबर को ब्रह्म मुहूर्त में मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर नयना देवी मंदिर के मंडप पर स्थापित की जाएगी।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के इस अमर कल्पवृक्ष की उम्र जानकर हो जाएंगे हैरान
यह भी पढ़ें: बदरीनाथ आरती की पांडुलिपि धरोहर के रूप में संरक्षित