Nanda Devi Mahotsav 2022 : मां नंदा सुनंदा के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, प्रतिमाओं का विर्सजन कल
Nanda Devi Mahotsav 2022 श्रीराम सेवक सभा की ओर से आयोजित नंदा देवी महोत्सव के अंतर्गत नयना देवी मंदिर परिसर में विविध धार्मिक अनुष्ठान जारी है तो दूसरी ओर मंदिर परिसर के भव्य मंडप पर स्थापित मां नंदा सुनंदा के दर्शनों को भक्तों की उमड़ना है।

जागरण संवाददाता, नैनीताल : श्रीराम सेवक सभा की ओर से आयोजित नंदा देवी महोत्सव के अंतर्गत नयना देवी मंदिर परिसर में विविध धार्मिक अनुष्ठान जारी है, तो दूसरी ओर मंदिर परिसर के भव्य मंडप पर स्थापित मां नंदा सुनंदा के दर्शनों को भक्तों की उमड़ना है। बुधवार को मां नंदा सुनंदा का डोला नगर भ्रमण को निकलेगा, शाम को मूर्तियों को नैनी झील में विसर्जित किया जाएगा।
मंगलवार को मंदिर परिसर में सुंदर कांड पाठ के साथ नंदा चालीसा पाठ किया गया। जिसमें पंडित भगवती प्रसाद जोशी, कैलाश जोशी, जगदीश बवाड़ी, मुकेश जोशी मंटू, हिमांशु जोशी, अनिल बिनवाल, भीम सिंह कार्की, मुकुल जोशी, विमल चौधरी, शानू साह , भुवन बिष्ट, केदार सिंह राठौर, ई दिनेश जोशी, खुशाल सिंह कार्की, भारती साह, हेमा साह, गिरीश जोशी, सुमन साह ,पारस जोशी,रश्मि राणा शामिल रहे।
इससे पहले मंदिर परिसर में ओखलकांडा तथा दशौली पिथौरागढ़ के छोलिया दल ने मशकबीन, ढोल-दमाऊं व हुड़के व ढोल की थाप पर पारंपरिक नृत्य कर मां का आह्वान किया। सीधा प्रसारण कक्ष में अपर प्रमुख वन संरक्षक अनुसंधान डा कपिल जोशी ने बलियानाला की समस्या पर विशेषज्ञों की ओर से अध्ययन कर प्रोजेक्ट बनाने की सलाह दी।
उन्होंने नैनीताल के पर्यावरण पर मंडराते खतरों का भी उल्लेख कर स्थानीय लोगों से इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। चीनी मिल के जीएम हरबीर सिंह ने गीत गुनगुनाए तो वार्ता के लिए मूर्ति निर्माण के कलाकार आरती संभल, मोनिका साह, मेघा बिष्ट, गोधन सिंह, सागर सोनकर, कुंदन नेगी ने मां नंदा सुनंदा की मूर्ति निर्माण बारीकियां एवं परंपराओं के बारे में बताया।
रानी साह, दीपिका बिनवाल, दीपाली साह, सभासद प्रेमा अधिकारी सहित नैनीताल निवासी दिल्ली विवि के डा गोपाल कृष्ण साह नए सितार में सुध सारंग राग तिलक राज पहाड़ी प्रस्तुत कर मन मोहा। संचालन नवीन पांडे, हेमंत बिष्ट, मीनाक्षी कीर्ति, प्रो ललित तिवारी, परी साह, मारुति साह ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने जमाए रंग
महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार की सांस्कृतिक संध्या में कुमाऊं सांस्कृतिक कला उत्थान समिति खुर्पाताल, नई दिशाएं नैनीताल के कलाकारों की शानदार प्रस्तुति दी। खुर्पाताल के कलाकारों ने वंदना, मधुली हिट, मधुली, लाली हो.... विनोद कुमार और कविता जोशी ने गीत प्रस्तुत किये गए।
नई दिशाएं समिति की ओर से नंदा स्तुति, कुमाऊंनी व सिंधी गीत, छपेली और झोड़ा नृत्य प्रस्तुत किये गए, कलाकारों में किशन कुमार, अजय, भुवन प्रमुख थे। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध रंगकर्मी जहूर आलम का शॉल उड़ाकर सम्मान किया गया। संचालन संयोजक डॉ मोहित सनवाल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में अमर साह, सुरेश बिनवाल,देवेंद्र सिंह, मिथिलेश पाण्डे, नवीन बेगाना, अजय कुमार आदि थे।
महोत्सव में कल
सुबह छह बजे देवी पूजन
सुबह नौ बजे देवी पूजन
दोपहर 12 बजे देवीभोग
दोपहर एक बजे से शोभा यात्रा
शाम साढ़े छह बजे नैनी झील में मूर्ति विसर्जन
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।