Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nainital Weather Update: नैनीताल में पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज, बारिश से दो कारों पर गिरे पेड़

    Updated: Tue, 15 Jul 2025 10:52 AM (IST)

    नैनीताल में मौसम ने पल-पल रंग बदला। दोपहर में तेज हवाएं चलीं तो शाम को बारिश हुई। बारिश से नैनीझील का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले दिन भी बारिश की संभावना जताई है। स्नोव्यू क्षेत्र में पेड़ गिरने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए जिससे यातायात बाधित हुआ जिसे बाद में प्रशासन ने सुचारू किया। The weather kept changing every moment it rained in the evening.

    Hero Image
    नैनीताल में सोमवार दोपहर बाद मौसम बदला और सायं को बारिश शुरू हो गई। जागरण

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। सरोवर नगरी में सोमवार को मौसम पल पल मिजाज बदलता रहा। दोपहर में तेज हवाएं चली और बादलों को साथ उड़ा ले गई जबकि सांझ ढलते ही मानसूनी बारिश शुरू हो गई।

    रविवार रात को नगर में पानी बरसा। इधर प्राकृतिक जलस्रोत रिचार्ज होने से नैनीझील के जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है। झील नियंत्रण कक्ष के मुताबिक झील का जलस्तर 80.6 फीट पहुंच।

    जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 90 व न्यूनतम 50 प्रतिशत रही।

    आज कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना

    मौसम विभाग देहरादून के निदेशक डा बिक्रम सिंह के अनुसार मानसून की सक्रियता बनी है। मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पेड़ की चपेट में आने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए

    शहर में तेज वर्षा व हवा के साथ बीती रात स्नोव्यू क्षेत्र में विशालकाय पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई राहगीर व वाहन चालक पेड़ की चपेट में नहीं आया। रविवार रात 10.30 बजे बारिश के दौरान स्नोव्यू क्षेत्र में तेज हवा के बीच खर्सू का विशालकाय पेड़ गिर गया।

    पेड़ की चपेट में आने से सड़क किनारे पार्क क्षेत्रवासी आनंद सिंह बिष्ट व नारायण सिंह बोरा का वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ ही सड़क पर यातायात बाधित हो गया। क्षेत्रीय सभासद जितेंद्र पांडे की सूचना पर तहसीलदार युगल किशोर पांडे सहित अन्य पहुंचे और वन निगम से पेड़ कटवाया। तहसीलदार ने बताया कि पेड़ गिरने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हुए है। पेड़ को हटवाकर यातायात सुचारु करवा दिया गया है।