नैनीताल में खुशनुमा मौसम का आनंद ले रहे सैलानी, रविवार को खिली धूप, अधिकतम 24 और न्यूनतम 9 रहा तापमान
नैनीताल में दो दिनों से मौसम खुशनुमा बना हुआ है, जहां रविवार को धूप खिली रही और सैलानियों ने रमणीक स्थलों का आनंद लिया।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नैनीताल। नैनीताल का मौसम दो दिन से अत्यधिक खुशमिजाज हो चला है। रविवार को धूप नगर की वादियों का सौंदर्य बढ़ाती हुई प्रतीत हुई। सैलानियों ने मौसम के साथ नगर के रमणीक पर्यटन स्थलों की सैर की। नगर में आज सुबह से मौसम सुहावना बना होने के साथ धूप खिली हुई थी।
आशंका बनी हुई थी कि दोपहर से कोहरा छा जाएगा, लेकिन दोपहर बीतने के बाद भी मौसम में तब्दीली नहीं आई और शाम तक चटक धूप खिली रही। दोपहर में धूप में तेजी के कारण असहनीय महसूस होने लगी और लोग छांव की शरण लेने लगे।
मगर सूर्यास्त के बाद तापमान में गिरावट आ गई और खासी ठंड महसूस होने लगी। ठंड से राहत पाने के लिए लोगों को आग व हीटर का सहारा लेना पड़ा।
जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आद्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 50 प्रतिशत रही।
यह भी पढ़ें- मॉक ड्रिल: कैंचीधाम में भगदड़... जमरानी की सुरंग में हादसा, नैनीताल में 14 जगहों पर परखी तैयारियां