विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल हाईवे के कोयला टोल प्लाजा पर दबंगई: बिना टैक्स दिए भाग रहे युवकों को महिला कर्मी ने रोका, तो कार से उतरकर कर दी पिटाई

By Digital DeskEdited By: Anshul Bhartariya
Published: Sat, 28 Nov 2026 05:46 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2026 05:48 PM (IST)

रामपुर के कोयला टोल प्लाजा पर टोल न देने पर महिला कर्मी से दो युवकों ने मारपीट की। पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद दोनों आरोपियों गुलवेज और नदीम को गिरफ्तार कर लिया है।

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपितों गुलवेज और नदीम को पकड़ा

जागरण संवाददाता, रामपुर। नैनीताल हाईवे स्थित कोयला टोल प्लाजा पर बिना टोल दिए जाने का विरोध करने पर दो युवकों ने महिला कर्मी से अभद्रता की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद दोनों युवक फरार हो गए। घटना का वीडियो प्रसारित होने पर शनिवार को पुलिस ने दोनों युवकों गुलवेज और नदीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों स्थानीय हैं।

घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे भोट थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयल गांव के पास टोल प्लाजा की है। टोल पर गंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती कर्मचारी है। घटना के समय वह ड्यूटी पर थी और वहां से गुजरने वाले वाहनों से टोल वसूल रही थी।

आरोप है कि इसी दौरान कार से आए दो युवक बिना टोल दिए जाने लगे। युवती ने रोककर टोल मांगा तो गाली गलौज करने लगे। इसके बाद कुछ आगे जाकर उन्होंने कार रोक दी और युवती को अपने पास बुलाया।

युवती के पहुंचने पर दोनों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। युवती ने इसका विरोध किया तो दोनों कार से उतर आए और उसके साथ मारपीट की।

महिला कर्मचारी की चीख-पुकार सुनकर टोल पर कार्यरत अन्य कर्मचारी और आसपास के लोग आ गए। इस पर आरोपित युवक धमकी देते हुए भाग गए। घटना का वीडियो प्रसारित हो गया, जिस पर पुलिस ने संज्ञान लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि महिला कर्मचारी की ओर से मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों युवकों की पहचान हो गई है। इनमें एक युवक भोट थाना क्षेत्र के खौदपुरा गांव का गुलवेज है, जबकि दूसरा स्वार का नदीम है।

भोट थाना प्रभारी सोहन पाल सिंह ने बताया कि दोनों युवकों काे पकड़ लिया है। दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया है। उधर, घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश है।

विश्व हिंदू परिषद मेरठ प्रांत के प्रांत संत संपर्क प्रमुख धर्म प्रसार अनिल वशिष्ठ का कहना है कि टोल पर दो मुस्लिम युवकों द्वारा हिंदू लड़की के साथ गलत व्यवहार किया। उसके साथ मारपीट की।

घटना की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है। बावजूद इसके पुलिस ने दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की है। जानकारी मिली है कि यह दोनों लड़कों की छवि ठीक नहीं है। पुलिस की लापरवाही की वजह से ऐसे लड़कों को गलत काम करने का बढ़ावा मिलता है।

यह भी पढ़ें- 'रामपुर वालों को हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं...', ओवैसी पर तंज कसने वाले आजम खां कैसे बदलेंगे UP की 20 सीटों का समीकरण?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।