Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nainital Weather Update : उत्तराखंड में आज इन स्थानों पर बारिश और हिमपात के आसार

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Wed, 09 Feb 2022 07:58 AM (IST)

    Today Nainital Weather News Update तीन दिनों तक राहत मिलने के बाद बुधवार यानी आज फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। उत्तराखंड में अधिकतर स्थानों पर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है।

    Hero Image
    Weather in Nainital Today: पश्चिमी विक्षोभ का एक और सिस्टम सक्रिय होने से बारिश की संभावना बन रही है।

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : पश्चिमी विक्षोभ का एक और सिस्टम सक्रिय होने से कुमाऊं में बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने 9 फरवरी को कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। ढाई हजार मीटर और उससे ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम में बदलाव की वजह से एक बार फिर ठंड लौट सकती है। इससे पहले दो और तीन फरवरी को हुई बारिश और हिमपात की वजह से समूचा कुमाऊं शीत लहर की चपेट में आ गया था। हिमपात के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कें बंद होने से जनजीवन प्रभावित हुआ था। पिछले दो दिनों में धूप खेलने की वजह से तापमान में वृद्धि हुई है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 20 डिग्री के करीब पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    कुमाऊं के प्रमुख स्थानों का तापमान

    स्थान             अधिकतम     न्यूनतम

    हल्द्वानी        19.7             9.0

    पंतनगर         18.7              7.7

    नैनीताल         13.1             5.9

    मुक्तेश्वर        10.9             3.5

    अल्मोड़ा          20.6            3.9

    बागेश्वर          23.2            6.0

    चम्पावत        16.6             0.6

    पिथौरागढ़       17.4            5.7

    बारिश का विवरण

    शुष्क मौसम (कोई बारिश नहीं)

    कहीं कहीं (1-25 प्रतिशत क्षेत्र में बारिश)

    कुछ स्थानों पर (26-50 प्रतिशत क्षेत्र में बारिश)

    अनेक स्थानों पर (51-75 प्रतिशत क्षेत्र में बारिश)

    अधिकांश स्थानों पर (76-100 प्रतिशत क्षेत्र में बारिश)

    यह हैं अलर्ट के मायने

    ग्रीन - कोई चेतावनी नहीं

    यलो अलर्ट - अपडेट रहें

    आरेंज अलर्ट - तैयार रहें

    रेड अलर्ट - कार्रवाई करें

    comedy show banner
    comedy show banner