विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nainital Weather: नैनीताल में आधे घंटे झमाझम बारिश, खुश हो जाइए अगले पांच दिन जमकर बरसेंगे मेघ

Published: Thu, 12 Jun 2025 08:50 PM (IST)

नैनीताल में गुरुवार को आधे घंटे की तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों ...और पढ़ें

गुरुवार सुबह से नगर का आसमान बादलों से घिरा रहा। Jagran
गुरुवार सुबह से नगर का आसमान बादलों से घिरा रहा। Jagran

HighLights

  1. नैनीताल में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना
  2. अगले पांच दिन भारी बारिश की चेतावनी
  3. प्री-मानसून सक्रिय, पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह

जागरण संवादाता, नैनीताल । सरोवर नगरी में गुरुवार दोपहर करीब आधे घंटे की झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। शाम तक भी रुक-रुक कर वर्षा होती रही। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन कुमाऊं के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

गुरुवार सुबह से नगर का आसमान बादलों से घिरा रहा। दोपहर एक बजे मूसलधार बारिश से उफान पर आए नालों का कचरा झील में समा गया। सड़कों पर जलभराव से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। वर्षा का तेज क्रम आधा घंटा जारी रहा। इसके बाद शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही।

इधर, मौसम विभाग मंगलवार तक प्री मानसून के जमकर बरसने का पूर्वानुमान जारी किया है। नैनीताल समेत, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में एक घंटे के दौरान 30 से 50 मिमी तक भारी जबकि अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

आइएमडी देहरादून के मौसम विज्ञानी डा. रोहित थपलियाल ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में भ्रमण पर जाने वाले सैलानी नदी व गधेरों से दूरी बनाकर रखें। प्री मानसून सक्रिय है। फिलहाल मानसून जल्द पहुंचने की संभावना नहीं है। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश 10 मिमी हुई।