विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

185 साल का हुआ नैनीताल, बर्थडे पर सबने मिलकर काटा केक

Published: Thu, 19 Nov 2026 09:10 AM (IST)

नैनीताल ने अपनी 185वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई, जिसमें सर्वधर्म प्रार्थना, सांस्कृतिक कार्यक्रम और केक कटिंग शामिल थी।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। दुनिया के नक्शे में 185 वर्ष पूरे करने पर नैनीताल जन्मोत्सव समिति व ताल चैनल की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वधर्म पूजा के बाद आयोजित कार्यक्रम में फिल्मी गीतों की प्रस्तुति पर शहरवासी जमकर झूमे। केक काट कर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।

बुधवार को मल्लीताल डीएसए स्थित बास्केटबाल कोर्ट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई धर्म गुरुओं ने विशेष सर्वधर्म प्राथर्ना की। शहर, प्रदेश व देशवासियों की खुशहाली ओर अमन-चैन के लिए हवन-यज्ञ किया गया। इसके बाद बाद संस्था कलाकारों ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गीत पेश किए।

संस्था की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 लोगों को सम्मानित किया गया। अंत में विधायक सरिता आर्य, आयोजक इशा साह समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से केक काटकर एक दूसरे को नैनीताल के जन्मदिन की बधाई दी।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, आशा शर्मा, मारुति नंदन साह, त्रिभुवन फर्त्याल, दयाकिशन पोखरिया, डीएन भट्ट, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, नीलू एल्हेंस, पंकज भट्ट, प्रो. ललित तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन मीनाक्षी कीर्ति व नवीन पांडे ने किया।

जरूरतमंदों को कंबल, बच्चों को बांटी पानी की बोतल

नैनीताल का जन्मदिन धूमधाम से मनाने के साथ ही आयोजक संस्था ने जरूरतमंद लोगों की मदद को लेकर भी हाथ आगे बढ़ाया है। आयोजित कार्यक्रम में 125 से अधिक लोगों को गर्म कंबल वितरित किये गए। साथ ही शहर के विभिन्न स्कूलों से पहुंचे 160 बच्चों को पानी की बोतलें भेंट की गईं। उपहार पाकर जरूरतमंद व स्कूली बच्चों के चेहरे खिल उठे।

यह भी पढ़ें- एक जैसी है नैनीताल और नेपाल की प्राकृतिक फिजा, डेढ़ लाख से ज्यादा नेपाली सैलानी पहुंचे

यह भी पढ़ें- आज ही हुई थी नैनीताल की खोज, 185 सालों में शिक्षा हब के साथ पर्यटन नक्शे पर बनाई अलग पहचान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।