विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल का 185 साल का सफर, शिक्षा हब के साथ पर्यटन नक्शे पर बनाई अनूठी पहचान

Published: Wed, 18 Nov 2026 09:52 AM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2026 09:57 AM (IST)

नैनीताल, जो पहले शिक्षा और स्वास्थ्य केंद्र था, अब एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, लेकिन अनियंत्रित पर्यटन इसके अस्तित्व के ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नरेश कुमार, नैनीताल। शहर के सफर की तस्वीर किसी कैनवास पर उकेरी गई कहानी से कम नहीं है। ब्रिटिशकाल में पहले हेल्थ रिजार्ट, फिर शिक्षा हब के रूप में उभरा यह शहर आज देश के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में शुमार है। अब अनियंत्रित पर्यटन ने शहर के अस्तित्व के लिए भी संकट खड़ा कर दिया है। अनियंत्रित निर्माण, सड़कों पर बढ़ता वाहनों का दबाव, बढ़ती आबादी के साथ ही चौतरफा दरक रही पहाड़ियां बड़े खतरे के संकेत दे रही हैं।

नैनीताल को दुनिया के नक्शे में लाने का श्रेय अंग्रेज यात्री पीटर बैरन को जाता है। 18 नवंबर 1841 को उन्होंने इस शहर की खोज की थी। इतिहासकार प्रो. अजय रावत बताते हैं कि अंग्रेज यहां की आबोहवा से इतने अधिक प्रभावित हुए कि उन्होंने इसे सुनियोजित नगर के रूप में बसाने की योजना बनाई। कमिश्नर जार्ज लुशिंगटन को नैनीताल के नगरीकरण का श्रेय जाता है। 1848 तक उन्होंने शहर के प्रमुख स्थानों में अंग्रेजों व प्रभावशाली स्थानीय लोगों को निर्माण के लिए बड़े-बड़े भूखंड लीज पर दिये।

नैनीताल को अंग्रेजों की आरामगाह के रूप में विकसित किये जाने के पीछे 1857 की क्रांति का बड़ा कारण है। इस क्रांति को लेकर प्रदेश के काली कुमाऊं में कालू माहरा ने आवाज तो उठाई, लेकिन नैनीताल पर इस विद्रोह का कोई असर नहीं पड़ा। नतीजतन अंग्रेज अधिकारियों व सैलानियों के लिए नैनीताल सुरक्षित स्थल साबित हुआ। 1900वीं शताब्दी में पर्यटन स्थल के रूप में शुरू हुए इस शहर का सफर आज भी जारी है।

पर्यटन से पहले शिक्षण संस्थान बने रोजगार का माध्यम

प्रो रावत बताते हैं कि यहां के शिक्षण संस्थान स्थानीय लोगों के रोजगार का बड़ा माध्यम रहे हैं। 1869 में शहर को शिक्षा हब बनाने की नींव पड़ी। इस वर्ष शेरवुड व आल सेंट्स, 1878 में सेंट मेरी, 1888 में सेंट जोजफ कालेज स्थापित हुए, जहां देशभर से अंग्रेजों व संभ्रांत भारतीयों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते थे। आजादी के बाद भी यहां चुनिंदा स्कूल खोले गए, जो आज भी शिक्षा क्षेत्र में हुए सुधारों के इतिहास को बयां करते हैं।

नियंत्रित करना होगा पर्यटन कारोबार

शहर में पर्यटन कारोबार ने जोर पकड़ा तो 70 के दशक के बाद शहर में अंधाधुंध निर्माण कार्य हुए। पानी निकासी को बनाए नाले अतिक्रमण की जद में आ गए, तो सुरक्षित, असुरक्षित व ग्रीन लैंड का लिहाज भी नहीं रखा। इस वजह से नयना पीक, टिफिन टाप, बलियानाला, चार्टन लाज, राजभवन रोड, सात नंबर क्षेत्रों में हो रहे भूस्खलन प्रकृति से हो रही छेड़छाड़ की गवाही दे रहे हैं।

ताल चैनल की ओर से आयोजित होगा कार्यक्रम

शहर को दुनिया के नक्शे पर लाने वाले दिन को इसके जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। ताल चैनल व नैनीताल जन्मोत्सव समिति की ओर से बुधवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे। आयोजक ईशा साह ने बताया कि डीएसए मैदान में दोपहर एक बजे से सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ ही केक सेरेमनी आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: बदला मौसम का मिजाज, नैनीताल में खिली धूप तो बागेश्वर में कोहरा; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड

यह भी पढ़ें- नैनीताल जू में जल्द होगी सफेद बाघ और रंग-बिरंगे मकाओ की एंट्री, पर्यटकों को मिलेगा डबल सरप्राइज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।