विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Uttarakhand Weather: बदला मौसम का मिजाज, नैनीताल में खिली धूप तो बागेश्वर में कोहरा; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 18 Nov 2026 08:54 AM (IST)

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है, जिससे पहाड़ों से मैदान तक ठंड का अहसास बढ़ गया ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather: सांकेतिक तस्वीर।

Uttarakhand Weather: सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. उत्तराखंड में मौसम बदल रहा, ठंड का अहसास बढ़ा

  2. नैनीताल में धूप खिली, बागेश्वर में घना कोहरा छाया

  3. सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी, अगले कुछ दिन मौसम शुष्क

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand weather: उत्तराखंड में मौसम बदल रहा है। पहाड़ से मैदान तक ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य या उससे नीचे बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।

बात आज के मौसम की करें तो बुधवार को नैनीताल में धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो रहा है। वहीं बागेश्वर में कोहरा छाया हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

आज का मौसम

चंपावत में धूप खिली हुई है और रुद्रपुर में भी आसमान साफ है। यहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं पिथौरागढ़ में धूप खिली है। अल्मोड़ा में ठंडी हवा संग धूप खिली है। यहां न्यूनतम तापमान 5 व अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन के मुकाबले रात और सुबह के तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं हो पा रही है। हालांकि, अब प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। राज्य के सभी जनपदों में बारिश की संभावना नहीं है। पर्वतीय जिलों की घाटियों में हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है।

सुबह और शाम को ठंड बढ़ेगी

मौसम के शुष्क होने के साथ ही सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ऐसे में पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- बिहार में रबी फसलों को मिलेगा मौसम का साथ, अगले 5 दिन साफ रहेगा मौसम; धीरे-धीरे ठंड बढ़ने के आसार  

यह भी पढ़ें- दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी सुबह, 11.6 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान; कल कैसा रहेगा मौसम?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।