विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी सुबह, 11.6 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान; कल कैसा रहेगा मौसम?

Published: Tue, 17 Nov 2026 10:23 PM (GMT+05:30)

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, जिसमें न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस ...और पढ़ें

दिल्ली में मौसम का हाल। फोटो-जागरण आर्काइव

दिल्ली में मौसम का हाल। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. दिल्ली में मंगलवार को इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह।

  2. न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, सामान्य से 0.7 डिग्री कम।

  3. अगले 48 घंटों में तापमान में दो डिग्री तक गिरावट की संभावना।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में सर्दी का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मंगलवार को इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान गिरकर 11.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री तक गिरावट आ सकती है। ऐसे में सुबह और रात के समय ठंड का अहसास और बढ़ेगा।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को मौसम

मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा। अन्य मौसम केंद्रों की बात करें तो पालम में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री, लोधी रोड में 12 डिग्री, रिज में 14.6 डिग्री और आयानगर में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध छाने की संभावना है। दिन में उत्तर-पश्चिम दिशा से पांच से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

19 और 20 नवंबर को भी सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहने का अनुमान है। इन दिनों न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

प्रमुख मौसम केंद्रों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

  • मौसम केंद्र तापमान
  • सफदरजंग 11.6
  • पालम 12.3
  • लोधी रोड 12.0
  • रिज 14.6
  • आयानगर 12.6

यह भी पढ़ें- दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी राहत, अब WhatsApp पर दर्ज करा सकेंगी शिकायत; DCW ने जारी किया नंबर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।