विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक जैसी है नैनीताल और नेपाल की प्राकृतिक फिजा, डेढ़ लाख से ज्यादा नेपाली सैलानी पहुंचे

Published: Thu, 19 Nov 2026 09:05 AM (GMT+05:30)

नेपाली सैलानियों ने नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता को नेपाल जैसा बताया है। इस साल डेढ़ लाख से अधिक नेपाली पर्यटक ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। सरोवर नगरी के भ्रमण पर पहुंचे नेपाली सैलानियों ने कहा कि नैनीताल और नेपाल की प्राकृतिक फिजा एक जैसी ही है। इस वर्ष अभी तक डेढ़ लाख से अधिक नेपाली सैलानी नगर भ्रमण पर पहुंच सुके हैं।

दोधारा कंचनपुर नेपाल से शैक्षणिक दल के विद्यार्थियों ने बुधवार को कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में नैनीताल में ज्ञान वर्धन के लिए बहुत सामग्री है। इस नगर का ऐतिहासिक महत्व खास है, तो भौगोलिक विशेषताओं में यह हिल स्टेशन तमाम खूबियों से भरा हुआ है।

नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि इस वर्ष नेपाली पर्यटकों की संख्या में खासी बढ़ोतरी हुई है।

होटल कारोबारी दुष्यंत साह ने बताया कि नेपाली पर्यटकों की सर्वाधिक संख्या दशहरा और दीपावली के दौरान रही। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति ने कहा कि नेपाली पर्यटकों की संख्या में वृद्धि से नगर के पर्यटन को बढ़ावा मिला है।

यह भी पढ़ें- आज ही हुई थी नैनीताल की खोज, 185 सालों में शिक्षा हब के साथ पर्यटन नक्शे पर बनाई अलग पहचान

यह भी पढ़ें- नैनीताल जू में जल्द होगी सफेद बाघ और रंग-बिरंगे मकाओ की एंट्री, पर्यटकों को मिलेगा डबल सरप्राइज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।