Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल में Summer Tourist Season ने पकड़ी रफ्तार, पर्यटकों की भारी भीड़

    Updated: Sat, 24 May 2025 08:16 PM (IST)

    नैनीताल में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन अब रफ़्तार पकड़ रहा है। सप्ताहांत में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी जिससे होटल और पर्यटन स्थल गुलज़ार रहे। हल्द्वानी और कालाढूंगी मार्ग से दो हजार से अधिक वाहन शहर में प्रवेश हुए। पर्यटकों ने चिड़ियाघर केव गार्डन और रोपवे जैसे स्थलों का आनंद लिया। मैदानी इलाकों में गर्मी की छुट्टियों के कारण पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है।

    Hero Image
    नैनीताल में रफ्तार पकड़ने लगा पर्यटन सीजन.

    जागरण संवादाता, नैनीताल। नगर का ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन रफ्तार पकड़ने लगा है। शनिवार को नगर के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलज़ार रहे। अधिकांश होटलों के साथ पार्किंग स्थल भी फुल हो गए। सैलानियों की भीड़ बढ़ते ही होटलों ने फुल टैरिफ लेना शुरू कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाबालिग बालिका के साथ दुराचार के बाद भारत पाक तनाव के चलते नगर का पर्यटन लड़खड़ा गया था। सैलानियों की आमद में भारी गिरावट से नगर में विरानगी छा गई थी, पर इस वीकेंड में हालात बदल चुके हैं और सैलानियों का भारी संख्या में उमड़ना शुरू हो गया है।

    होटलों के साथ गेस्ट हाउस, होमस्टे व सरकारी गेस्ट हाउस पैक हो चले हैं। पर्यटन गतिविधियां पीक पर पहुंचने लगी हैं। शनिवार को हल्द्वानी व कालाढूंगी मार्ग से दो हजार से अधिक वाहन नगर में प्रवेश किया हैं। भवाली, कालाढूंगी व हल्द्वानी रोड में पर्यटक वाहनों की कतार लगी रही, करीब दस हजार से अधिक सैलानी नगर सैर पर पहुंचे हैं। मल्लीताल पंत पार्क, भोटिया बाजार समेत मालरोड में रौनक रही ।

    रेस्टोरेंट व गिफ्ट सेंटरों में खरीदारी करते सैलानी नजर आए। चिड़ियाघर, केव गार्डन, बॉटनिकल गार्डन, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल व हनुमानगढ़ी में पूरे दिन सैलानियों की आवाजाही बनी रही।

    बड़ी संख्या में सैलानी नौकायन करते नजर आए। रेंजर आनंद लाल के अनुसार चिड़ियाघर में करीब 1200 पर्यटक पहुंचे, जो शुक्रवार से दो सौ अधिक रहे, केव गार्डन में करीब 1100 पर्यटकों ने गुफाओं का लुत्फ उठाया तो रोपवे से 925 पर्यटकों ने स्नोव्यू तक की सैर की और शहर के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया।

    नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने के अनुसार मैदानी भागों के शिक्षण संस्थानों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने से पर्यटकों की आमद में वृद्धि हुई है। रविवार को भी वृद्धि जारी रहेगी।