Nainital में पुरानी लय पर लौटा पर्यटन, पुलिस ने एंट्री प्वाइंट पर रोके वाहन; इन टूरिस्ट प्लेस पर जमकर भीड़
नैनीताल में पर्यटन व्यवसाय सामान्य होने लगा है। पुलिस ने विशेष यातायात योजना लागू की जिसके तहत एंट्री प्वाइंट पर वाहनों को रोककर शटल सेवा से पर्यटकों ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर का पर्यटन कारोबार पुरानी लय में लौटने लगा है। जिससे एक माह बाद पुलिस ने फिर विशेष यातायात प्लान लागू कर दिया है। पुलिस ने एंट्री प्वाइंट पर वाहनों को रोक शटल सेवा से पर्यटकों को शहर भेजा। पार्किंग वाले होटलों में एडवांस बुकिंग कराकर आने वाले पर्यटक वाहनों को ही शहर में एंट्री मिली। भीड़ बढ़ने से मालरोड समेत अन्य पर्यटन स्थलों में चहल-पहल बनी रही।
बता दे कि 30 अप्रैल को शहर में हुए बवाल के बाद पर्यटकों की आमद में गिरावट आ गई थी। कुछ दिन बाद बार्डर पर हुए तनाव ने तो शहर का पर्यटन कारोबार चौपट ही कर दिया। जिससे ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में शहर में सुनसानी छाई रही। मगर बीते एक सप्ताह से शहर का कारोबार पुरानी लय में लौटने लगा है। जिससे जाम बड़ी समस्या बनता जा रहा है।
समस्या को देखते हुए बुधवार को पुलिस ने विशेष यातायात प्लान लागू किया। भवाली से आने वाले पर्यटकों को मस्जित तिराहा से वाया ज्योलीकोट होते हुए रुसी तक भेजा गया। जहां वाहनों को पार्क कर शटल सेवा से पर्यटकों को शहर भेजा गया। एडवांस बुकिंग कर आने वाले पर्यटक वाहनों को ही शहर के भीतर प्रवेश मिला। जिससे शहर के भीतर जाम की स्थिति से निजात मिली।
शहर पहुंचे पर्यटकों ने मालरोड, चिड़ियाघर, केव गार्डन, वाटरफॉल, बॉटनिकल गार्डन, स्नोव्यू समेत अन्य पर्यटन स्थलों में जमकर सैर सपाटा किया। नैनी झील में नौकायन करने वाले पर्यटकों का ताता लगा रहा। देर शाम मालरोड में पर्यटक सैर सपाटा करते नजर आए।
एसपी जगदीश चंद्र ने बताया कि शहर का पर्यटन कारोबार सामान्य होने लगा है। जिससे जाम की समस्या न बढ़े इसे देखते हुए विशेष यातायात प्लान लागू कर दिया गया है। शहर के भीतरी पार्किंग स्थल फुल होने के बाद पर्यटक वाहनों को एंट्री प्वाइंट पर रोका जा रहा है। यदि पार्किंग स्थल खाली होते है तो पर्यटक वाहनों को भीतर छोड़ा भी जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।