Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nainital Weather: बारिश की फुहार और नैनीताल की खूबसूरती... बूंदाबांदी ने बढ़ाया सैलानियों का उत्साह

    Updated: Sun, 13 Jul 2025 10:39 AM (IST)

    नैनीताल में वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। शनिवार को होटलों के करीब 60% कमरे भरे रहे। सैलानियों ने हल्की बारिश के बीच नैनीताल की खूबसूरती का लुत्फ उठाया। होटल व्यवसायियों के अनुसार ऑफ सीजन में छूट मिलने से भी पर्यटकों का रुझान बढ़ा है। वीकेंड के अलावा अन्य दिनों में भी पर्यटक आ रहे हैं जिससे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिल रहा है।

    Hero Image
    नैनीताल में झील किनारे सुहावने मौसम का लुत्फ उठाते पर्यटक। जागरण

    जागरण संवादाता, नैनीताल। सरोवर नगरी में वीकेंड पर पर्यटन बढ़ा तो पर्यटन स्थलों में एकाएक चहलपहल बढ़ गई। शनिवार को नगर के होटलों के अधिकांश कमरे पैक रहे। सैलानियों ने हल्की रिमझिम बारिश के साथ नगर की प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाया। वीकेंड पर शुक्रवार शाम से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो जाता है, जो रविवार दोपहर तक जारी रहता है। हालाकि रविवार को डे विजिट पर पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या अधिक रहती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होटलों में करीब 60 प्रतिशत कमरे बुक

    नगर में वीकेंड प्रचलन को लगभग एक दशक हो चुका है और सप्ताहांत में सैलानियों की आमद साल दर बढ़ती जा रही है। जिस कारण अब मानसून के दौरान ऑफ सीजन की अवधारणा नहीं रही। वीकेंड के अलावा अन्य दिनों में भी सैलानी पहुंचते हैं। नगर में शनिवार को पर्यटन स्थलों में सैलानियों की आवाजाही पूरे दिन बनी रही। बड़ी संख्या में सैलानियों ने नौकायन का लुत्फ उठाया। मालरोड में खासी रौनक रही।

    दिन में हल्की बारिश हुई। जिसका खास असर पर्यटन पर नहीं पड़ा और सैलानी छाता और बरसाती के साथ नगर के पर्यटन स्थलों की सैर करते नजर आए। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि आज नगर के होटलों के औसतन 60 प्रतिशत से अधिक कमरे पैक हैं। आफ सीजन में कमरों की बुकिंग में 50 प्रतिशत से अधिक तक की छूट से भी पर्यटकों का रुख नैनीताल की ओर बढ़ा है।

    comedy show banner
    comedy show banner