नैनीताल के रामनगर में बाघ ने जंगल में बकरी चराने गए युवक को बनाया शिकार, शव बरामद
रामनगर (नैनीताल) के उत्तरी जसपुर फाटो जंगल में बकरी चराने गए 22 वर्षीय दिलशाद पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाघ शव को घसीट कर ले गया, जिसे वन कर्मियों ने फायरिंग कर बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
-1795176838272_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जासं, रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत उत्तरी जसपुर फाटो के जंगल में मां व चचेरे भाई के साथ बकरी चराने गए युवक की बाघ के हमले में मौत हो गई।
बाघ शव को लगभग दो सौ मीटर दूर ले गया। फायरिंग कर वन कर्मियों ने शव को बरामद किया। शुक्रवार शाम को फाटो निवासी 22 वर्षीय दिलशाद अपनी मां नूरजहां व चचेरे भाई इमरान के साथ बकरी चराने गया था।
बाघ ने दिलशाद पर हमला कर दिया। बाघ दिलशाद को घसीट कर ले गया। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। रेंजर कृपाल सिंह बिष्ट ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।