विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल के लालकुआं में सात फेरों से पहले दूल्हे का शादी से इनकार, दुल्हन पक्ष ने लगाया दहेज मांगने का आरोप

By Prakash joshiEdited By: Rahul Chauhan
Published: Thu, 19 Nov 2026 10:30 PM (IST)

बिंदुखत्ता में सात फेरों से ठीक पहले दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया, जिस पर दुल्हन पक्ष ने अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप लगाया है। विवाद बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई और दूल्हे को चौकी ले जाया गया, जहां दोनों पक्ष मौजूद हैं।

यह  तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लालकुआं (नैनीताल)। बिंदुखत्ता के शास्त्री नगर नर्सरी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब शादी की अधिकांश रस्में पूरी होने के बाद सात फेरों से ठीक पहले दूल्हे ने विवाह करने से इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पर अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को चकलुआ क्षेत्र से बारात बिंदुखत्ता के शास्त्री नगर पहुंची थी। लड़की पक्ष ने बारात का स्वागत किया और सभी रस्में पूरी कर बारातियों को भोजन भी कराया।

विवाह की तैयारियां पूरी होने के बाद जब सात फेरों की बारी आई तो दूल्हे ने अचानक शादी करने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि दूल्हे ने अपनी मर्जी न होने की बात कही। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी गहमागहमी हो गई।

दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि उन्होंने कर्ज लेकर शादी की व्यवस्था की थी और अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज का सामान भी दिया था, लेकिन इसके बावजूद दूल्हे की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। इसी कारण उसने विवाह से इनकार कर दिया।

विवाद बढ़ने पर लड़की पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी गौरव जोशी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दूल्हे को चौकी ले आए। वहीं, अन्य बाराती अपने घर लौट गए। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के लोग कोतवाली में मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- नैनीताल में एक गाय ने दिए जुड़वा बछड़े-बछड़ी, देखने उमड़ी भीड़

यह भी पढ़ें- नैनीताल में 150 किमी से अधिक चलकर जंगल छाना, 30 कैमरों के फुटेज खंगालने पर भी छात्र अर्नव सिंह का सुराग नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।