नैनीताल में एक गाय ने दिए जुड़वा बछड़े-बछड़ी, देखने उमड़ी भीड़
कालाढूंगी के बैलपड़ाव में पारस बेलवाल के घर एक गाय ने जुड़वा बच्चों (बछड़ा और बछड़ी) को जन्म दिया है, ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कालाढूंगी। बैलपड़ाव के बंदरजूड़ा निवासी पारस बेलवाल के घर गौ माता ने अनोखी खुशियां दी हैं। उनकी गाय ने एक साथ जुड़वा बच्चों (एक बछड़े और एक बछड़ी) को जन्म दिया है। परिवार के लिए यह खुशी और आश्चर्य का विषय बना हुआ है।
परिजनों के अनुसार गौ माता और दोनों नवजात बच्चे पूरी तरह स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं। एक साथ जुड़वा बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार ने इसे गौ माता का विशेष आशीर्वाद और सौभाग्य बताया है।
वहीं, गाय के एक साथ दो बच्चों को जन्म देने की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस अनोखे नजारे को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों के साथ-साथ दूर-दराज से भी लोग पारस बेलवाल के घर पहुंच रहे हैं।