विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल में राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में अतिथियों की देरी पर आंदोलनकारियों का बहिष्कार

By Naresh KumarEdited By: Rahul Chauhan
Published: Mon, 09 Nov 2026 02:36 PM (GMT+05:30)

नैनीताल में राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में अतिथियों के दो घंटे देरी से पहुंचने पर राज्य आंदोलनकारियों ने विरोध प्रदर्शन ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर में राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल गहमागहमी भरा हो गया जब राज्य आंदोलनकारियों ने बीच कार्यक्रम में ही विरोध शुरू कर दिया। कार्यक्रम में अतिथियों के दो घंटे देरी से आने से नाराज आंदोलनकारियों ने कार्यक्रम में ही बहिष्कार कर दिया।

मंच पर चढ़कर पूर्व विधायक व आंदोलनकारी नारायण सिंह जंतवाल को श्रद्धांजलि देने के बाद आंदोलनकारी कार्यक्रम छोड़कर चले गए। हालांकि आंदोलनकारियों के जाने के बाद अन्य प्रस्तावित कार्यक्रम सुचारू है।

बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से राज्य स्थापना दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। जिसको लेकर एक दिन पूर्व से ही डीएसए खेल मैदान में मंच निर्माण के साथ ही अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई थी। सुबह नौ बजे से ही कार्यक्रम को लेकर लोगों का जुटना शुरू हो गया।

खेल विभाग की ओर से मैराथन आयोजित करने के बाद करीब दस बजे सभी आंदोलनकारी भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे।

अतिथियों के पहुंचते ही उम्मीद थी कि कार्यक्रम शुरू हो जाएगा, लेकिन आगमन होते ही अतिथि कार्यक्रम स्थल पर लगे स्टाल का निरीक्षण करने लगे। यह देख कार्यक्रम में मौजूद तमाम आंदोलनकारी भड़क गए।

एकजुट आंदिलंकारियो ने मंच पर चढ़कर पूर्व विधायक व आंदोलनकारी नारायण सिंह जंतवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद नारेबाजी करते हुए आंदोलनकारी कार्यक्रम का बहिष्कार कर बाहर चले गए। हालांकि अतिथियों के संबोधन के बाद अन्य कार्यक्रम जारी है।

विरोध करने वालों में राज्य आंदोलनकारी सुरेश डालाकोटी, कंचन चंदोला, मनमोहन कनवाल, इंद्रा नेगी, मनोज बिष्ट, दीवान कनवाल, संजय कुमार, गणेश बिष्ट, सज्जन लाल, मनोज बिष्ट, ललित जोशी समेत तमाम आंदोलनकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- नैनीताल के पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का निधन, जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए रहे मुखर

यह भी पढ़ें- नैनीताल में बीडी पांडे जिला अस्पताल के बाहर मिला नवजात का भ्रूण, मच गया हड़कंप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।