नैनीताल में बीडी पांडे जिला अस्पताल के बाहर मिला नवजात का भ्रूण, मच गया हड़कंप
नैनीताल के बीडी पांडे जिला अस्पताल के बाहर सड़क किनारे एक नवजात का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। अस्पताल ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल के बाहर मिला नवजात का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह सड़क किनारे सफाई के दौरान सफाई कर्मियों ने भ्रूण को देखा, जिसके बाद इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है और पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर के बाहर सड़क किनारे सफाई कर्मियों को नवजात का भ्रूण पड़ा मिला। इसके बाद अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि नवजात की उपचार के दौरान मौत हुई थी। हालांकि, भ्रूण अस्पताल परिसर के बाहर कैसे पहुंचा और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसकी जांच की जा रही है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है। पीएमएस डॉ द्रोपदी गर्ब्याल ने बताया एक वर्ष के दौरान अस्पताल में गर्भावस्था संबंधी जांच और उपचार के लिए पहुंची नाबालिगों एवं महिलाओं के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दे दी गई है। अब पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।