Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nainital News: गिरिजा देवी मंदिर में चोरों का आतंक, श्रद्धालु बनकर महिलाओं ने उड़ाई सोने की चेन

    Updated: Mon, 02 Jun 2025 11:52 PM (IST)

    नैनीताल के गिरिजा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ में लुटेरी महिलाओं के सक्रिय होने की खबर है। रविवार को एक महिला श्रद्धालु के गले से तीन लाख रुपये की सोने की चेन चोरी हो गई। दूसरी महिला के गले से चेन चुराते समय पकड़े जाने पर लुटेरी महिलाएं भाग गईं। मंदिर समिति ने पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

    Hero Image
    गिरिजा देवी मंदिर में श्रद्धालु के वेश में पहुंच रही लुटेरी महिलाएं

    जागरण संवाददाता, रामनगर। यदि आप गिरिजा देवी मंदिर में आ रहे हैं, तो सावधानी जरूर बरतें। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ में लूटेरी महिलाएं भी घूम रही हैं। भीड़ में से एक महिला श्रद्धालु के गले से इन लुटेरी महिलाओं ने तीन तोला वजनी सोने की चेन पार कर ली। दूसरी महिला के गले से सोने की चेन निकालते वक्त पकड़े जाने पर संदिग्ध महिला भाग गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गिरिजा देवी मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। रविवार को ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर से सुनील कुमार श्रीवास्तव अपनी पत्नी ममता व साली शीला के साथ गिरिजा देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। 

    मंदिर से नीचे परिसर में भीड़ के दौरान दो लूटेरी महिलाएं सुनील की साली शीला के गले से सोने की चेन पार करने की कोशिश करने लगी। तभी शीला ने एक संदिग्ध महिला का हाथ पकड़ लिया। इस बीच दोनों महिलाएं हाथ छुड़ाकर भाग गई। 

    सुनील की पत्नी ममता ने भी जब अपने गले की चेन चेक की, तो वह भी गायब थी। उन्होंने गिरिजा देवी मंदिर समिति के कार्यालय व गिरिजा पुलिस चौकी में घटना की शिकायत दर्ज कराई। 

    सुनील ने बताया कि सोने की चेन करीब तीन लाख रुपये कीमत की थी। मंदिर समिति के सीसीटीवी में दो संदिग्ध महिलाएं चुन्नी ओढ़े नजर आ रही हैं, लेकिन उनका चेहरा स्पष्ट नहीं नजर आ रहा था। मंदिर समिति ने पुलिस सुरक्षा बढ़ाए जाने की जरूरत बताई है।