विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nainital News: हल्द्वानी के गौला में खनन माफिया की फिर बढ़ने लगी दबंगई, वन दारोगा व कर्मियों पर किया हमला

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Verma
Published: Wed, 02 Nov 2022 10:49 PM (GMT+05:30)

Nainital Crime News वन बीट अधिकारी ने बताया कि वन कर्मियों ने अवैध रूप से खनन कर लाया गया 15 ...और पढ़ें

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Nainital Crime News : गौला नदी में अवैध खनन रोकने गए वन कर्मियों पर खनन माफिया (Mining mafia) ने हमला कर धक्कामुक्की की। इस दौरान वाहन चालक से भी गाली गलौज व धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गश्त के दौरान मिला अवैध रूप से खनन किया रेत

बनभूलपुरा थाने में दी तहरीर में देवेंद्र सिंह मेहरा ने बताया कि वह गौला रेंज के वन बीट अधिकारी हैं। बुधवार की सुबह सरकारी वाहन से वन दारोगा मनोज त्रिपाठी, शंकर दत्त पनेरु, वन आरक्षी लाल सिंह, उर्मिला टम्टा और वर्षा के साथ बागजाला बीट रेलवे स्टेशन के पास गश्त पर गए थे। रेलवे स्टेशन के पास गफूर बस्ती रेलवे लाईन के पास गौला नदी से अवैध रुप से खनन कर रेत इकट्ठा किया हुआ था।

15 क्विंटल रेत किया जब्त

वन बीट अधिकारी ने बताया कि वन कर्मियों ने अवैध रूप से खनन कर लाया गया 15 क्विंटल रेत जब्त कर लिया और उसे कार्यालय ले जाने की खातिर ढुलान के लिए एक पिकअप को हायर किया। पिकअप में रेत लादते ही गफूर बस्ती वार्ड नंबर 14 बनभूलपुरा निवासी शरीफ पुत्र रहीश मौके और आया और पिकअप चालक प्रकाश चन्द्र से धक्कामुक्की और गाली गलौच करने लगा।

वन कर्मियों के साथ बदसलूकी

वन बीट अधिकारी देवेंद्र सिंह मेहरा ने बताया कि वन कर्मियों ने खनन माफिया की हरकत का विरोध किया तो आरोपी शरीफ ने उनके साथ भी धक्का मुक्की और गालीगलौज की। अपने अन्य साथी डाबर के साथ मिलकर राजकीय कार्य में बाधा डाली। वर्दी में मौजूद कार्मियों के साथ जोर जबरदस्ती कर छीना झपटी कर देख लेने की धमकी देकर अभद्रता की गई।

पुलिस ने दो लोगों पर दर्ज किया मुकदमा

थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने व धमकी की धारा में प्राथमिकी कर ली है।