Asian Fencing Cadet Cup: पांच स्वर्ण समेत 16 पदकों के साथ शीर्ष पर भारत, यहां देखें मेडल लिस्ट
हल्द्वानी में आयोजित एशियन फेंसिंग कैडेट कप इंडिया 2025 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। भारत ने कुल 16 पदक जीते जिसमें 5 स्वर्ण पदक शामिल हैं। कजाकिस्तान दूसरे और ओमान तीसरे स्थान पर रहे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेता टीम को सम्मानित किया। भारतीय टीम ने पुरुषों की टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। एशियन फेंसिंग कैडेट कप इंडिया 2025 में मेजबान भारत का तिरंगा गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में लहरा गया। टाप-10 में शामिल नौ देशों में भारत शीर्ष स्थान पर रहा। भारत की झोली में पांच स्वर्ण, तीन रजत व आठ कांस्य पदकों के साथ 16 पदक अर्जित किए।
रविवार को गौलापार में एशियन फेंसिंग कैडेट कप का शाम चार बजे समापन हुआ। समापन समारोह में पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेता टीम को पदक पहनाकर सम्मानित किया।वहीं कजाकिस्तान दो स्वर्ण पदक के साथ दूसरे व ओमान एक स्वर्ण व एक रजत पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा है।
वहीं रविवार की सुबह 10 बजे से इपी मेन टीम इवेंट खेले गए। जिसमें पांच देशों की टीम ने प्रतिभाग किया। जिसमें फाइनल राउंड में भारत की टीम ने लेबनान को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। रजत पदक लेबनान व कांस्य पदक इराक व मंगोलिया देश के खिलाड़ियों को मिला।
स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले भारत की टीम में उत्तरप्रदेश के गौरव, महाराष्ट्र के साईप्रसाद जंगवाड़, हरियाणा के अश्विन कुमार व आर्यन यादव शामिल रहे हैं।
जबकि दूसरा इवेंट टीम मेन फायल का रहा। इसमें सिर्फ तीन देशों ने ही प्रतिभाग किया। जिसमें भारत को स्वर्ण, इराक को रजत व बेहरीन को कांस्य पदक मिला है। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले भारत की टीम में उत्तरप्रदेश के करन चौधरी, पंजाब के अंकुश जिंदल, हरियाणा के मेयस व मणिपुर के पृथ्बीराज सिंह कंगाबम रहे हैं।
पदक तालिका
- स्थान - देश - स्वर्ण - रजत - कांस्य - कुल
- पहला - भारत - 05 - 03 - 08 - 16
- दूसरा - कजाकिस्तान - 02 - 00 - 00 - 02
- तीसरा - ओमान - 01 - 01 - 00 - 02
- चौथा - उज्बेकिस्तान - 00 - 01 - 02 - 03
- पांचवा - इराक - 00 - 01 - 01 - 02
- छठा - लेबनान - 00 - 01 - 00 - 01
- सातवां - फिलिपिंस - 00 - 01 - 00 - 01
- आठवां - मंगोलिया - 00 - 00 - 01 - 01
- नौवां - बेहरीन - 00 - 00 - 01 - 01
- नौवां - थाईलैंड - 00 - 00 - 01 - 01
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।