Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nainital News: भीमताल डैम की दीवार में आई दरारें, अनहोनी का डर; समाजसेवियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाई आवाज

    भीमताल डैम के जीर्णोद्धार कार्य पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि शासन से धनराशि मिलने के बावजूद डैम में बड़ी दरारें हैं। स्थानीय लोग अनहोनी की आशंका जता रहे हैं क्योंकि डैम पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही बनी रहती है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सिंचाई विभाग से गुणवत्तापूर्ण कार्य की मांग की है और शासन से विशेषज्ञ समिति गठित कर निगरानी रखने का आग्रह किया है।

    By khemraj verma Edited By: Shivam Yadav Updated: Tue, 26 Aug 2025 09:23 PM (IST)
    Hero Image
    भीमताल डैम की दीवार में आई दरारें, अनहोनी का डर!

    जागरण संवाददाता, भीमताल। ब्रिटिश काल में निर्मित भीमताल डैम के जीर्णोद्धार कार्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके लिए शासन की तरफ से धनराशि स्वीकृत के बावजूद भी डैम पर बड़ी दरारे बरकरार हैं, जो कार्यदायी संस्था की लापरवाही को दर्शाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भीमताल नगर पालिका से डांट के बीच डैम की दीवार में दरारें आ गई हैं। जिस पर स्थानीय लोगों की तरफ से अनहोनी की अशंका जताई जा रही है। इससे अनहोने का डर भी लोगों को सता रहा है।क्योंकि, अक्सर पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों की आवाजाही बनी रहती है।

    दूसरी तरफ डैम के संरक्षण के लिए पूर्व में शासन से धनराशि मंजूर की जा चुकी है। जिसमें दरारें भरना, सभी निकासी गेटों की मरम्मत, निकासी बंद गेटों को चालू करना और डैम एवं झील के संरक्षण जैसे कार्य शामिल थे। लेकिन डैम पर दिख रही दरारें कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रही हैं।

    वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने सिंचाई विभाग से गुणवत्तापूर्ण कार्य की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह डैम न केवल ऐतिहासिक धरोहर है, बल्कि पर्यटन और पर्यावरण के लिए भी महत्वपूर्ण है। बृजवासी ने कहा कि सिंचाई विभाग को गंभीरता से कार्य करना चाहिए।

    उन्होंने शासन से विशेषज्ञ समिति गठित कर कार्य की निगरानी की मांग की है। सिंचाई विभाग का दावा है कि कार्य प्रगति पर है, लेकिन अधूरे कार्य और दरारें इस दावे पर सवाल उठाते हैं। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द सुरक्षा को लेकर कदम नहीं उठाए गए तो यह मुद्दा और गंभीर हो सकता है।

    भीमताल डैम की दीवार में आई दरारें संज्ञान में है। जिसकी जांच करवाई जा चुकी है। इसके जांच में पाया गया कि डैम प्लास्टर में दरारें आई हैं। जिसे बारिश के बाद तत्काल ठीक कराने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही डैम के आसपास सुरक्षा को देखते हुए और भी काम कराया जाएगा।

    -मनमोहन सिंह बिष्ट, एसडीओ, सिंचाई विभाग, भीमताल