Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा की विदाई को उमड़ा आस्था का सागर, आंखों में आंसू लिए हाथ जोड़े दिखे भक्‍त

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 01:04 PM (IST)

    नैनीताल में नंदा देवी महोत्सव के दौरान मां नंदा सुनंदा की विदाई पर आस्था का सागर उमड़ा। भक्तों ने जयकारे लगाए और डोले में कंधा लगाने के लिए होड़ मची रही। मंदिर में विशेष पूजा की गई और डोले को नगर भ्रमण के लिए विदा किया गया। डोले के साथ कुमाऊंनी संस्कृति की छटा बिखेरी गई। नगरपालिका ने पहली बार डोले के साथ प्रसाद वितरण किया।

    Hero Image
    मां नंदा सुनंदा की विदाई पर उमड़ा आस्था का सैलाब। जागरण

    जासं, नैनीताल। श्रीराम सेवक सभा की ओर से आयोजित नंदा देवी महोत्सव के अंतर्गत मां नंदा सुनंदा की विदाई के लिए सरोवर नगरी में आस्था का सागर उमड़ पड़ा।

    इस दौरान मां के जयकारे से पूरा शहर गूंज उठा। इन पलों के साक्षी बनने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान मां के डोले में कंधा लगाने व फूल अक्षत चढ़ाने को भक्तों में होड़ मची रही। शाम को डोले के नगर भ्रमण के बाद झील में कदली से बनी मूर्तियों को विधि विधान के साथ विसर्जित किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार सुबह मां नयना देवी के मंडप पर विराजमान उत्तराखंड की कुलदेवी व हिमालय पुत्री मां नंदा सुनंदा के दर्शन को श्रद्धालुओं को पहुंचना शुरू हो गया था। भक्तों ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर के आचार्य चंद्रशेखर तिवारी सहित अन्य पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा संपन्न कराई।

    आयोजक संस्था पदाधिकारियों ने विधि विधान के साथ मंडप से मां का डोला मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों को सौंपा। इसके बाद कुल पूजा कर डोले को नगर भ्रमण के लिए विदा किया गया। जैसे ही डोला मां नयना देवी मंदिर के मुख्य द्वार से बाहर लाया गया हजारों भक्तों ने मां के जयकारे लगाकर आस्था प्रकट की। यो पहाड़ संस्था के युवाओं ने डोले में पुष्प वर्षा की।

    डोला भ्रमण में बैंड में जहां माता की स्तुति आधारित गीतों की प्रस्तुति देते हुए आगे चल रहे थे तो छलिया कलाकारों ने ढोल नगाड़े व मशकबीन की धुन पर नृत्य कर कुमाऊंनी संस्कृति की छटा बिखेरी। इसके अलावा पिथौरागढ़ का लखिया भूत इस बार आकर्षण का केंद्र रहा।

    डोले के पीछे महिलाओं ने झोड़े गायन किया। नगरपालिका की ओर से पहली बार डोले के साथ वाहन में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मंडलायुक्त दीपक रावत, एसपी जगदीश चंद्र, एसडीएम केएन गोस्वामी सहित तमाम जनप्रतिनिधि व हजारों लोग शामिल रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner