Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रन फॉर उत्तराखंड थीम के साथ दौड़े 1500 धावक, नागालैंड के मयंगम व मुजफ्फरनगर की अर्पिता ने मारी बाजी

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 02:03 PM (IST)

    नैनीताल में रन टू लिव संस्था द्वारा आयोजित 14वीं मानसून माउंटेन मैराथन में 1500 धावकों ने भाग लिया। रन फॉर उत्तराखंड थीम के साथ हुई इस मैराथन में 21 किमी दौड़ में नागालैंड के मयंगम लुंगलेंग और मुजफ्फरनगर की अर्पिता सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक मेहरा और पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने विजेताओं को सम्मानित किया। संस्था ने मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति भी दी।

    Hero Image
    1500 धावकों ने अलग-अलग वर्गों में दौड़ लगाई। जागरण

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर की रन टू लिव संस्था की ओर से 14वीं मानसून माउंटेन मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें रन फॉर उत्तराखंड थीम के साथ 1500 धावकों ने अलग-अलग वर्गों में दौड़ लगाई।

    21 किमी मैराथन के पुरुष वर्ग में भारतीय सेना के नागालैंड निवासी मयंगम लुंगलेंग व मुजफ्फरनगर की अर्पिता सैनी ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक मेहरा व विशिष्ट अतिथि पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से पांच मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति और दो को साइकिल भेंट की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को फ्लैट्स मैदान से पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल, संस्था सदस्य अंतरराष्ट्रीय धावक हरीश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। पांच वर्ग 21 किमी, 10 किमी, पांच किमी, चार किमी वर्ग व रन फॉर फन में देश के जम्मू कश्मीर, दिल्ली, यूपी, नागालैंड, पश्चिमी बंगाल, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड के विभिन्न शहरों से पहुंचे 1500 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया।

    21 किमी ओपन मैराथन के पुरुष वर्ग में भारतीय सेना के नागालैंड निवासी मयंगम लुंगलेंग ने पहला भारतीय सेना के ही संतोष कुमार जोशी ने दूसरा और रवि चौधरी ने तीसरा, शिवा कुंडू ने चौथा, रोबिन यादव ने पांचवा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में मुफ्फरनगर की अर्पिता सैनी ने पहला, अनिशा ने दूसरा, साधना ने तीसरा, माया ने चौथा, अंजू ने पांचवा स्थान हासिल किया।

    विजेताओं में पहले को 50, दूसरे को 25, तीसरे को 15, चौथे को सात, पांचवे को पांच हजार व छह से दसवें स्थान पर आने वाले पुरुष प्रतिभागियों को एक-एक हजार पुरस्कार राशि दी गयी। 21 किमी 45-55 आयु वर्ग के पुरुष वर्ग में कलम सिंह बिष्ट ने पहला, सबल सिंह ने दूसरा, समीर कोल्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में कांति देवी ने पहला स्थान पाया। 55 से अधिक आयु के पुरुष वर्ग में मुकेश राणा ने पहला, महेश सिंह ने दूसरा और टीडी भट्ट ने तीसरा स्थान पाया।

    दस किमी ओपन पुरुष वर्ग में मनोज सिंह ने पहला, वीरेंद्र सिंह रावत ने दूसरा और अमरदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में रूबी कश्यप ने पहला, पूजा बिष्ट ने दूसरा और अंजली ने तीसरा स्थान हासिल किया। 45-55 आयुवर्ग में राजेंद्र प्रसाद जोशी ने पहला, नंदन सिंह ने दूसरा और सौरभ चंद्र ने तीसरा, महिला वर्ग में दुर्गा पिरसली ने पहला, ज्योति राज ने दूसरा, विजय लक्ष्मी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 55 से अधिक आयु पुरुष वर्ग में घनश्याम पांडे ने पहला, घनानंद पांडे ने दूसरा, दिनेश चंद्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    महिला वर्ग में नीमा बिष्ट ने पहला, नीमा भंडारी ने दूसरा और रेखा लोहिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। पांच किमी पुरुष वर्ग में राघवेंद्र सिंह बिष्ट ने पहला, कृष्णा बिष्ट ने दूसरा, पीयूष मेर ने तीसरा वहीं महिला वर्ग में दिव्या मेहरा ने पहला, रजनी लोधियाल ने दूसरा और जिया महोरी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    चार किमी वर्ग में सास्वत ने पहला, वेदित कोहली ने दूसरा और आदर्श ने तीसरा, जबकि कनक ने पहला, यसस्वी ने दूसरा और जागृति ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा रन टू फन में करीब 400 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिनके विजेताओं को लॉटरी सिस्टम से उपहार दिये गए। इस दौरान विरेंद्र ह्यांकी, पंकज बिष्ट, सागर देवराड़ी, राजेंद्र अधिकारी, मीनू साह, बालम मेहरा, विनोद पंत समेत तमाम लोग मौजूद रहे।