Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मानसून में भी Nainital के ज्‍यादातर होटल बुक, सैलानियों ने रिमझिम वर्षा में की सरोवर नगरी की सैर

    Updated: Sun, 13 Jul 2025 08:09 PM (IST)

    सरोवर नगरी नैनीताल वीकेंड पर पर्यटकों से गुलज़ार रही। रिमझिम बारिश के बीच सैलानियों ने पर्यटन स्थलों का आनंद लिया। होटलों में कमरे भरे रहे और नौकायन व मालरोड पर रौनक रही। बारिश के बावजूद पर्यटकों ने खूब मस्ती की हालांकि ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या रही। मौसम विभाग के अनुसार तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा और 12 मिमी बारिश हुई।

    Hero Image
    सैलानियों ने रिमझिम वर्षा में की नैनीताल की सैर। जागरण

    जागरण संवादाता, नैनीताल। सरोवर नगरी वीकेंड पर सैलानियों से गुलज़ार रही। सैलानियों ने रविवार को रिमझिम हल्की बारिश के साथ नगर के पर्यटन स्थलों की सैर की। वीकेंड पर अधिकांश होटलों के अधिकांश कमरे पैक रहे।

    नगर में शुक्रवार शाम से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो रविवार दोपहर तक जारी रहा। एक दिनी दौरे पर आने वाले सैलानियों की संख्या अधिक रही। नगर में पूरे दिन पर्यटन स्थलों में सैलानियों की आवाजाही बनी रही। बड़ी संख्या में सैलानियों ने नौकायन का लुत्फ उठाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मालरोड में खासी रौनक रही। हालाकि दिन में कुछ देर तेज बारिश हुई। इस दौरान नौकायन ठप रहा । तत्पश्चात हल्की रिमझिम वर्षा के साथ दिन बीता। दिन में रुक रुक कर बारिश का दौर जारी रहा।

    जिसका सैलानियों ने भरपूर लुत्फ उठाया। सैलानियों की आमद बढ़ने से कुछ स्थानों पर ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई रही। साथ ही पार्किंग की तलाश में सैलानी मशक्कत करते नजर आए।

    जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 95 व न्यूनतम 60 प्रतिशत रही। बारिश 12 मिमी हुई।