विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

20 नवंबर से महंगे होगा आंचल दूध और मिल्क प्रोडक्ट, ये है नई रेट लिस्ट

Published: Thu, 19 Nov 2026 03:31 PM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2026 03:34 PM (IST)

दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआं ने आंचल दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लालकुआं। महंगाई की मार अब दूध और दुग्ध उत्पादों पर भी पड़ने जा रही है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं ने आंचल दूध एवं दुग्ध उत्पादों की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है। नई दरें 20 नवंबर 2026 से लागू होंगी।

ये हैं नए रेट

संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आंचल गोल्ड फुल क्रीम और शक्ति स्टैंडर्ड मिल्क के छह लीटर पैक की उपभोक्ता कीमत क्रमशः 450 और 372 रुपये निर्धारित की गई है।

वहीं 500 मिलीलीटर फुल क्रीम दूध की कीमत 76 रुपये प्रति लीटर, गाय के दूध की 60 रुपये प्रति लीटर तथा एक लीटर शक्ति स्टैंडर्ड दूध की कीमत 63 रुपये प्रति लीटर होगी।

इसके अलावा डबल टोंड दूध, आंचल चाय स्पेशल, पनीर और क्रीम के दाम भी बढ़ाए गए हैं। 180 ग्राम पनीर का पैकेट अब 85 रुपये और एक किलो क्रीम का पैकेट 580 रुपये में मिलेगा। चाय स्पेशल के एक लीटर पैक की कीमत 62 रुपये, 320 मिलीलीटर की 20 रुपये और 150 मिलीलीटर की 10 रुपये निर्धारित की गई है।

संघ ने स्पष्ट किया है कि उपरोक्त उत्पादों के अतिरिक्त अन्य दूध एवं दुग्ध उत्पादों की कीमतों में फिलहाल कोई वृद्धि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में पराग दुग्ध पदार्थ के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, वापस लिया दूध की कीमतें बढ़ाने के निर्णय

यह भी पढ़ें- दूध की खपत ने बदला हिमालयी आबादी का डीएनए, मिले तीन नए आनुवंशिक म्यूटेशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।