विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूध की खपत ने बदला हिमालयी आबादी का डीएनए, मिले तीन नए आनुवंशिक म्यूटेशन

By Vns Shailesh Asthana Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 15 Nov 2026 05:18 PM (IST)

भारतीय वैज्ञानिकों ने हिमालयी समुदायों (भूटिया, तामांग, शेरपा) में दूध पचाने की क्षमता से जुड़े तीन नए आनुवंशिक वेरिएंट खोजे ...और पढ़ें

दूध की खपत ने बदला हिमालयी आबादी का डीएनए भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजे नए आनुवंशिक म्यूटेशन।

दूध की खपत ने बदला हिमालयी आबादी का डीएनए भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजे नए आनुवंशिक म्यूटेशन।

HighLights

  1. भारतीय वैज्ञानिकों ने हिमालयी समुदायों में नए आनुवंशिक वेरिएंट खोजे।

  2. ये वेरिएंट दूध पचाने की क्षमता से जुड़े, पहले दर्ज नहीं थे।

  3. खानपान की आदतें मानव डीएनए में जैविक अनुकूलन का आधार बनीं।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। हजारों वर्षों तक दूध और दुग्ध उत्पादों पर निर्भरता ने हिमालयी आबादी के आनुवंशिक विकास की दिशा भी प्रभावित की। भारतीय वैज्ञानिकों ने भूटिया, तामांग और शेरपा जैसे समुदायों में दूध पचाने की क्षमता से जुड़े तीन ऐसे आनुवंशिक वेरिएंट खोजे हैं, जो भारतीय आबादी में पहले दर्ज नहीं हुए थे।

यह खोज इस बात का प्रमाण है कि खानपान की आदतें भी पीढ़ियों के दौरान मानव डीएनए में बदलाव और जैविक अनुकूलन का आधार बन सकती हैं। कलकत्ता विश्वविद्यालय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय और हैदराबाद स्थित सेंटर फार सेलुलर एंड मालिक्यूलरबायोलाजी (सीसीएमबी) के वैज्ञानिकों ने हिमालयी समुदायों के डीएनए नमूनों का अध्ययन किया।

कलकत्ता विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. राकेश तमांग के अनुसार भूटिया, तामांग, शेरपा और तिब्बती मूल के अन्य समुदाय परंपरागत रूप से पशुपालन और डेयरी गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। इनमें यूरोप और भारतीय मैदानी क्षेत्रों में पाए जाने वाले पारंपरिक आनुवंशिक वेरिएंट के साथ तिब्बती पठार में मिलने वाला प्रमुख वेरिएंट भी पाया गया है।

हजारों वर्षों के खानपान का असर
शोध की प्रथम लेखिका शप्तपर्णी डे के अनुसार कठोर हिमालयी जलवायु में पोषण की जरूरतों को पूरा करने के लिए इन समुदायों ने लंबे समय तक दूध और दुग्ध उत्पादों का सेवन किया। इससे पीढ़ियों के दौरान आनुवंशिक अनुकूलन की प्रक्रिया विकसित हुई। इसे वैज्ञानिक भाषा में कन्वर्जेंट इवोल्यूशन अथवा सांस्कृतिक-आनुवंशिक सह-विकास कहते हैं।

बीएचयू सेंटर फार जेनेटिक डिसआर्डर की वैज्ञानिक डा. चंदना बसु के अनुसार अध्ययन से प्राचीन मानव प्रवास और ऐतिहासिक व्यापार मार्गों को समझने में भी मदद मिलेगी। बीएचयू के जीन विज्ञानी प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि आगे व्यापक जीनोम सीक्वेंसिंग और क्लिनिकल अध्ययन के माध्यम से इन आनुवंशिक बदलावों की कार्यप्रणाली समझने का प्रयास किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।