Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मानसून की बारिश से जलस्‍तर बढ़ा, लेकिन अभी नैनी झील में पानी की कमी; भरने के लिए चाहिए 9.4 फीट पानी

    Updated: Sun, 13 Jul 2025 03:12 PM (IST)

    नैनीताल में मानसून की बारिश से नैनी झील का जलस्तर 2.6 फीट बढ़ा है लेकिन अभी भी इसे भरने के लिए 9.4 फीट पानी की जरूरत है। सिंचाई विभाग के अनुसार इस बार बारिश कम होने से झील को भरने में अधिक समय लगेगा। लगातार बारिश से प्राकृतिक जल स्रोत रिचार्ज हो गए हैं जिससे झील के जलस्तर में वृद्धि हो रही है।

    Hero Image
    नैनी झील को भरने में अभी 9.4 फीट पानी की है जरूरत.Jagran

    जागरण संवादाता, नैनीताल। मानसून में अभी तक नैनी झील के जलस्तर 2.6 फीट की वृद्धि दर्ज की गई है। झील को पूरा भरने में अभी भी 9.4 फीट पानी की जरूरत है। शनिवार को झील का जलस्तर 80.6 फीट पहुंच गया है। इस बार वर्षा कम होने से झील को पूरा भरने में समय लगेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिंचाई विभाग के झील नियंत्रण कक्ष के सहायक अभियंता डीडी सती के अनुसार इस वर्ष मई के महीने से शुरू हुई बारिश के चलते झील का जलस्तर लगभग सामान्य के करीब ही बना रहा। गत वर्ष की तुलना में इस बार जुलाई के शुरुआत में बारिश कम हुई है।

    गत वर्ष 12 जुलाई को झील का जलस्तर 86.5 फीट था। जिस कारण झील में पानी जल्दी भर गया था और झील से पानी की निकासी जल्दी शुरू कर दी गई थी। इस बार वर्षा अधिक न होने के कारण झील को भरने में अधिक समय लगेगा। जिस रफ्तार से बारिश पिछले से हो रही बारिश के चलते इस बार पानी की निकासी के लिए अगस्त में ही झील के गेट खोले जाएंगे।

    यदि वर्षा अधिक हुई तो इसी माह झील की निकासी शुरू कर दी जाएगी। बहरहाल यह वर्षा पर निर्भर करता है। डीडी सती ने बताया कि वर्ष 2021 में झील के ओवर फ्लो हो जाने से आपदा का सामना करना पड़ा था। जिसे ध्यान में रखते हुए झील से जलनिकासी का पैमाना वर्षा पर निर्भर करता है।

    इस बार वर्षा की गति मंद है। पिछले 12 दिनों में मात्र 180 मिली वर्षा रिकार्ड की गई है, जो सामान्य से कम है। इसकी तुलना पिछले साल, इस अंतराल में 577 मिमी वर्षा रिकार्ड की जा चुकी थी।

    प्राकृतिक जलस्रोत रिचार्ज

    नैनीताल: सहायक अभियंता डीडी सती ने बताया कि इस वर्ष बारिश निरंतर जारी रहने से नगर के प्राकृतिक जल स्रोत रिचार्ज हो चुके हैं। जिससे झील के जलस्तर में निरंतर वृद्धि जारी है।

    नगर की सामने की पहाड़ी में दर्जनभर प्राकृतिक जल स्रोत हैं। जिनमें से अधिकांश से पानी नालों के जरिए झील में पहुंचता है। इन दिनों हो रही बारिश के चलते स्रोतों में पानी की मात्रा बढ़ गई है और इनसे निकलने वाले पानी का झील में पहुंचने का क्रम निरंतर जारी है।