Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डेढ़ माह से लापता था रजाई-गद्दे की फेरी लगाने वाला तबरेज, गांव में गड्ढा खोदा तो उड़ गए पुलिस के होश

    By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Sun, 18 Dec 2022 08:39 AM (IST)

    Murder in Okhalkanda डेढ़ माह पूर्व लापता हुए रजाई गद्दे की फेरी लगाने वाले बिहार के चंपारण निवासी तबरेज आलम की हत्या की गई थी। मुख्य आरोपित फरार है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

    Hero Image
    Murder in Okhalkanda : संतू ने हत्या करने के बाद तीन लोगों की मदद से शव गड्ढे में दबा दिया।

    संवाद सूत्र, भीमताल (नैनीताल) : Murder in Okhalkanda : उत्‍तराखंड के नैनीताल जिले के ओखलकांडा से डेढ़ माह पूर्व लापता हुए रजाई गद्दे की फेरी लगाने वाले बिहार के चंपारण निवासी तबरेज आलम की हत्या की गई थी। उसके साथी संतू बैठा ने ही हत्या करने के बाद गांव के तीन लोगों की मदद से उसे गड्ढे में दबा दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शव शनिवार को गड्ढे से राजस्व पुलिस ने बरामद किया है। शव को ठिकाने लगाने में शामिल गांव की दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपित फरार है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

    29 अक्टूबर को तल्ला कांडा से तबरेज आलम गायब हो गया था

    विकासखंड ओखलकांडा के तल्ला कांडा से 29 अक्टूबर को तबरेज आलम गायब हो गया था। एसडीएम धारी योगेश मेहरा ने बताया कि 13 दिसंबर को बिहार के चंपारण निवासी शोएब आलम ने अपने भाई तबरेज आलम के गायब होने की सूचना दी थी।

    तबरेज संतू बैठा के साथ रूई व रजाई-गद्दे बनवाने का कार्य करता था

    शोएब ने तहरीर में बताया था कि उसका भाई तबरेज चंपारण निवासी संतू बैठा के साथ रूई एवं रजाई-गद्दे बनवाने का कार्य करता था। राजस्व पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इस मामले में नैनीताल के कचिलाकोट की जसोदा देवी और उनके पति महेश सिंह से पूछताछ की गई।

    यह भी पढ़ें : Rudrapur : चैन से सो रहा था पति‍, पत्‍नी ने गला दबाकर कर दी हत्‍या

    साथी संतू बैठा ने की थी तबरेज की हत्या

    दोनों ने बताया कि उन्होंने देवकी देवी के साथ मिल कर तबरेज के शव को जमीन में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। दोनों ने बताया कि तबरेज की हत्या उसके साथी संतू बैठा ने की थी। राजस्व पुलिस ने जसोदा देवी उसके पति महेश सिंह और देवकी देवी की निशानदेही पर शव को बरामद कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

    मुख्य आरोपित बिहार का संतू बैठा फरार

    हत्या का मुख्य आरोपित बिहार का चंपारण निवासी संतू बैठा फरार है। उसके नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है। उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा ने बताया कि तरबेज की हत्या क्यों की गई, इसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है। मामले की जांच जारी है।

    संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या की आशंका

    वहीं देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के सौडा सरौली में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि पिंकी अपने ठेकेदार पति व तीन बच्चों के साथ सौडा सरोली में रहती थी। शनिवार को उसके स्वजनों ने फोन कर सूचना दी कि पिंकी उनका फोन नहीं उठा रही है।

    सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि पिंकी की मौत हो चुकी थी। उसका शव फर्श पर पड़ा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने उसके पति कृष्णा शाह से पूछताछ की, लेकिन वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। हालांकि यह पता चला कि उनके घर पर पिछले एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा था। ऐसे में शुक्रवार को दंपती के बीच झगड़ा हुआ कि बच्चों के पकड़े नहीं धुले व घर पर पोछा नहीं लगाया। कृष्णा शाह ने यह भी बताया कि उसने पिंकी को नहीं मारा।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका पिंकी के पति ने पुलिस को इस बारे में सूचना नहीं दी, बल्कि उसके भाई ने फोन करके बताया कि उनकी बहन की शादी 12 वर्ष पहले हुई थी। कृष्णा शाह उसके साथ मारपीट करता था। शुक्रवार को भी उसने पिंकी को पीटा, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संदिग्ध है, इसलिए पोस्टमार्टम चिकित्सकों से पैनल से कराया जाएगा। मृतक के स्वजन अब तक देहरादून नहीं पहुंचे हैं, उनकी तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।