Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर निगम का प्रदेश में पहला सीएनजी पंप हल्द्वानी में खुलेगा, सीएनजी पंप को आइओसी ने दी हरी झंडी

    नगर निगम का प्रदेश में पहला सीएनजी पंप हल्द्वानी में खुलेगा। इसके लिए इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आइओसी) ने हरी झंडी दे दी है। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करेगा। बीेत साल ही इसके लिए इंडियन ऑयल कारपोरेशन से अनुमति मांगी थी।

    By Skand ShuklaEdited By: Updated: Wed, 17 Mar 2021 08:28 AM (IST)
    Hero Image
    नगर निगम का प्रदेश में पहला सीएनजी पंप हल्द्वानी में खुलेगा, सीएनजी पंप को आइओसी ने दी हरी झंडी

    हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : नगर निगम का प्रदेश में पहला सीएनजी पंप हल्द्वानी में खुलेगा। इसके लिए इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आइओसी) ने हरी झंडी दे दी है। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करेगा। बीते साल हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक में शहर में सीएनजी व पेट्रोल-डीजल पंप लगाने का प्रस्ताव लाया गया था। इसके बाद निगम प्रशासन ने इसके लिए इंडियन ऑयल कारपोरेशन से अनुमति मांगी थी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को आइओसी के चीफ डिवीजनल रिटेल सेल्स मैनेजर नीरज कंसल की ओर से नगर निगम को पत्र भेजा गया है। जिसमें कुछ शर्तों के साथ सीएनजी व पेट्रोल-डीजल पंप संचालन की अनुमति दी गई है। यह पंप नैनीताल रोड स्थित नगर आयुक्त आवास के पास की भूमि पर प्रस्तावित है। संचालन नगर निगम करेगा। मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला ने इसे नगर निगम की आय सृजन के लिए एक बहुत बड़ा कदम बताया है। कहा कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 

    आइओसी देगा पंप और स्टोरेज टैंक

    नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार पंप में स्टोरेज के लिए टैंक और पंप आइओसी देगा। निर्माण कार्य समेत सभी कार्यों के लिए दो माह का समय भी दिया गया है।

    ये सुविधाएं होंगी अनिवार्य

    आइओसी ने अपने पत्र में नगर निगम से कहा है कि पंप पर परमानेंट सेल्स बिल्डिंग के साथ-साथ पब्लिक टॉयलेट, आरसीसी युक्त रोड, यार्ड लाइटिंग, दीवार, चेन लिंक फेंसिंग और हवा की सुविधा अनिवार्य तौर पर देनी होगी। 

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें