विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सांसद टम्‍टा ने बताया कि साल के आखिर तक तक चीन सीमा तक चलने लगेंगे वाहन nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Fri, 07 Feb 2020 06:10 PM (IST)

कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में गर्बाधार से चीन सीमा लिपूलेख तक दिसंबर तक वाहन चलने लगेंगे। मौसम अनुकूल रहा तो ...और पढ़ें

सांसद टम्‍टा ने बताया कि साल के आखिर तक तक चीन सीमा तक चलने लगेंगे वाहन nainital news
सांसद टम्‍टा ने बताया कि साल के आखिर तक तक चीन सीमा तक चलने लगेंगे वाहन nainital news

पिथौरागढ़, जेएनएन : कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में गर्बाधार से चीन सीमा लिपूलेख तक आगामी दिसंबर माह तक वाहन चलने लगेंगे। मौसम अनुकूल रहा तो मुनस्यारी से मिलम तक बन रही सड़क भी अगले वर्ष तैयार हो जाएगी। ऑलवेदर सड़क की एनएच के उच्चाधिकारी निरीक्षण कर समीक्षा करेंगे। यह जानकारी गुरुवार को केंद्रीय मंत्री भूतल परिवहन एवं राजमार्ग नितिन गडकरी द्वारा प्रदेश सांसदों, राजमार्ग और बीआरओ के अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक के बाद सांसद अजय टम्टा ने दी है।

चीन सीमा लिपूलेख तक बन रही सड़क

सांसद टम्‍टा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गडकरी ने  बैठक में सड़कों के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की । जिसमें बीआरओ के अधिकारियों ने चीन सीमा लिपूलेख तक बन रही 75 किमी सड़क को दिसंबर 2020 में तैयार होने और वाहन चलने की जानकारी दी। इसी दौरान जोहार घाटी में उच्च हिमालय में मिलम तक बन रही 63 किमी मार्ग में 38 किमी मार्ग तैयार होने की बात बताई गई। शेष 25 किमी बर्फीले मार्ग निर्माण के लिए संसाधन बढ़ाए जाने पर अगले साल यानि 2021 में मिलम तक सड़क तैयार होने की जानकारी दी।

गडकरी ने अधिकारियों को दिए निरीक्षण के निर्देश

बैठक में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने टनकपुर से  पिथौरागढ़-अस्कोट  में टनकपुर-पिथौरागढ़ 150 किमी बारहमासी सड़क निर्माण पर चर्चा की गई। समीक्षा बैठक में यह चर्चा हुई कि ऑलवेदर सड़क निर्माण के शुरुआती समय प्रगति काफी अधिक थी पर अब कार्य प्रगति में काफी सुस्ती आ चुकी है। निर्माण एजेंसियों के खिलाफ समय-समय पर आंदोलन भी हो रहे हैं। सांसदों द्वारा बैठक में प्रदेश भर की ऑलवेदर सड़क निर्माण की समीक्षा की मांग रखी गई। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने एनएच के उच्च अधिकारियों को मौके पर जाकर सड़क निर्माण की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश की भारतमाला सड़कों का कार्य इस वर्ष होगा प्रारंभ

अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा ने बताया कि  बैठक में  प्रदेश में भारत माला के  तहत स्वीकृत 94 किमी  बैजनाथ-थराली-कर्णप्रयाग मार्ग, 216 किमी लंबी बैजनाथ-बागेश्वर -कपकोट-मुनस्यारी-सेराघाट-जौलजीवी मार्ग, 147 किमी अस्कोट-धारचूला- माल्पा-लिपूलेख मोटर मार्ग, 51 किमी माणा-मूसापानी-नानापास मोटर मार्ग  और 63 किमी का जोशीमठ-मलारी मोटर मार्गों पर चर्चा की गई। मंत्री द्वारा पूछे जाने पर अधिकारियों ने इस साल से भारत माला की इन सभी सड़कों का कार्य प्रारंभ करने की जानकारी दी ।

यह भी पढ़ें : अपने संरक्षण की राह देख रहीं कुमाऊं की ऐतिहासिक धरोहरें

यह भी पढ़ें : साहसिक पर्यटन के लिए तैयार हो रहा बाणासुर किला, बनेगा पैराग्लाइडिंग हब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।