विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

coronavirus : कोरोना को हराने के लिए सांसद टम्टा ने खोला पिटारा, निधि से दिए 2.25 करोड़

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Tue, 24 Mar 2020 06:31 PM (GMT+05:30)

कोरोना से जंग के लिए जनप्रतिन‍िधियों ने हाथ बढाना शुरू कर दिया है। लोगों की मदद करने के लिए सांसद अजय टम्टा ने पिटारा खोला है।

coronavirus : कोरोना को हराने के लिए सांसद टम्टा ने खोला पिटारा, निधि से दिए 2.25 करोड़
coronavirus : कोरोना को हराने के लिए सांसद टम्टा ने खोला पिटारा, निधि से दिए 2.25 करोड़

अल्मोड़ा, जेएनएन : कोरोना से जंग के लिए जनप्रतिन‍िधियों ने हाथ बढाना शुरू कर दिया है। लोगों की मदद करने के लिए सांसद अजय टम्टा ने पिटारा खोला है। उन्होंने अपनी निधि से दी गई 20 लाख की धनराशि को बढ़ाकर 2.25 करोड़ रुपये कर दी है। उन्होंने कहा कि इस राशि से संसदीय क्षेत्र के अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर व चंपावत जनपद में वेंटीलेटर व अन्य जरूरी संसाधन जुटाए जाएंगे। ताकि किसी भी परिस्थति में चारों जनपदों में सुरक्षा उपकरण व अन्य व्यवस्था दुरुस्त मिल सकें। 

डीएम को लिखे पत्र में सांसद अजय ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए वह हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में यह निधि दी जा रही है। उन्होंने स्वास्थ्य से जुड़ी ढांचागत सुविधाओं को विस्तार देने के लिए कार्यदायी संस्था प्रशासनिक स्तर पर ही नामित करने का भी आग्रह किया है। बताते चलें कि बीते रोज संसदीय क्षेत्र के चारों जिलों के लिए अजय टम्टा ने अपनी निधि से 20 लाख रुपये की घोषणा की थी। ताकि मास्क, सेनेटाइजर आदि की जरूरत को पूरा किया जा सके।

जागेश्वर धाम में प्रात: तीन घंटे पूजन

लॉकडाउन के दूसरे दिन निषेधाज्ञा के बीच जागेश्वर धाम स्थित मंदिरों में तीन घंटे तक दैनिक पूजा अर्चना चली। पूजन वगैरह नित्य धार्मिक अनुष्ठान केवल पुरोहितों ने ही कराए। श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित किया जा चुका है। मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से आरतोला बैरियर पर पीआरडी के दो जवान तैनात कराए गए हैं, जो बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक कर स्थिति सामान्य होने के बाद ही प्रवेश की सूचना दे रहे। बाहरी राज्यों में नौकरी करने वाले स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण की स्थानीय स्तर पर कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं धाम के आसपास कई नेपाली व बिहार मूल के मजदूर कार्य कर रहे।

एसएसपी बोले- जनसहयोग व धैर्य से ही हारेगा कोरोना

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने लॉकडाउन की अवधि में सहयोग तथा धैर्य की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से खाद्य सामग्री की खरीद में संयम बरतने तथा अनावश्यक भीड़ से बचने की सलाह देते हुए कहा कि घर पर सुरक्षित रह कोरोना को हराने की ठान लें। साथ ही लॉकडाउन का ईमानदारी से पालन कर खुद, परिवार व समाज को भी सुरक्षित रखने को कहा है। कहा कि कोरोना का संक्रमण रोकने को क युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज थ्री को रोका जाना नितांत जरूरी है। और यह आमजन के सहयोग से ही संभव है। इधर लॉकडाउन व निषेधाज्ञा के बावजूद बेवजह माल रोड पर घूम रहे चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कोतवाली में कड़ी पूछताछ की गई। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने को घरों में ही रहने की नसीहत दी गई।

यह भी पढ़ें  

= महामारी के इस समय में मददगारों ने बढाए हाथ, बोले-किसी काे भूखा नहीं सोने देंगे

= घरों से बाहर रहने वाले स्‍टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोग लॉकडाउन में ब्रेड जैम खाकर चला रहे काम 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।