विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घरों से बाहर रहने वाले स्‍टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोग लॉकडाउन में ब्रेड जैम खाकर चला रहे काम

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Tue, 24 Mar 2020 05:37 PM (IST)

काेरोना के कारण प्रदेशभर में लॉकडाउन होने से लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं । मॉल दुकान रेस्‍टोरेंट सब ...और पढ़ें

घरों से बाहर रहने वाले स्‍टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोग लॉकडाउन में ब्रेड जैम खाकर चला रहे काम
घरों से बाहर रहने वाले स्‍टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोग लॉकडाउन में ब्रेड जैम खाकर चला रहे काम

हल्द्वानी, जेएनएन : काेरोना के कारण प्रदेशभर में लॉकडाउन होने से लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं । मॉल, दुकान, रेस्‍टोरेंट सब बंद है। जरूरी सेवाओं की दुकानों को ही कुछ देर के लिए खोला जा रहा है। ऐसे में सर्वाधिक दिक्‍कत उन लोगों को हो रही है जो घरों से बहर रहकर जॉब या पढाई कर रहे हैं। इनमें से ज्‍यादातर लोग रेस्‍टोरेंट या ढाबे में खाना खाते हैं या टिफिन मंगाते हैं। पीजी, हॉस्टल व रेंट पर रहने वाले स्टूडेंट्स  और नौकरीपेशा लोगों को अब मुश्किलों का सामना करना पड रहा है। इनके सामने खाने पीने तक की समस्‍या शुरू हाे गई है। कई लोग तो बिस्‍किट और ब्रेड-जैम खाकर समय पेट भर रहे हैं। लॉकडाउन होने के कारण फूड डिलेवरी तक नहीं हो पा रही है।

ऑनलाइन भी खाना नहीं ऑर्डर हो पा रहा

पिथौरागढ की रहने वाली बरखा विश्कर्मा ने बताया कि एक साल से हल्द्वानी में रखकर यूपीएससी की तैयारी करती हूं। लॉक डाउन होने से बाजार बंद है,  ज़रूरत के सभी सामान नहीं मिल पा रहे। ऐसे में फल और बिस्कुट खाकर किसी तरह से गुजारा किया जा रहा है। मुक्‍तेश्‍वर की रहने वाली शिवांगी आर्य ने बताया कि मैं हल्द्वानी में रहकर जॉब करती हूं। लॉक डाउन होने से रेस्तरां व बाजार बंद। ऑनलाइन ऑर्डर भी नहीं हो रहा है। ऐसे में ब्रेड -जैम खाकर काम चलाना पड रहा है।

इन्‍होंने लॉकडाउन की तैयारी पहले कर ली

मुक्‍तेश्‍वर के ही रहने वाले प्रमोद डुबरिया ने बताया कि पढ़ाई के साथ जॉब भी करता हूं। सीएम के आदेश के बाद लॉक डाउन होने से पहले ज़रूरत के सामान की खरीदारी कर ली थी। इस दौरान कोरोना से बचने के लिए घर ज्यादा सुरक्षित है। ऐसे में बेवजह घर से निकलने से बच रहा हूं।  बागेश्‍वर की रहने वाली अनीता डसीला ने बताया कि कॉलेज बंद होने के बाद पूरा दिन घर में ही गुजर रहा है। बाजार बंद होने से मैगी खाकर ही पूरा दिन कट रहा। लेकिन कोरोना वायरस को रोकने की सरकार की अच्छी पहल में हम साथ है।

यह भी पढ़ें  

= हाइकोर्ट ने सरयू नदी बागेश्वर में खनन कार्य में भारी मशीनों के उपयोग पर लगाई रोक

= बाइक चोरी कर वर्कशॉप में काटने के बाद बेच देते थे पाट्र्स, 16 बाइक संग दो आरोपित गिरफ्तार 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।