Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहाड़ की बेटी को भूगर्भ विज्ञान में स्वर्णपदक, इसरो से पीएचडी कर रही छात्रा को पद्मभूषण अनिल प्रकाश जोशी ने भेजी शुभकामनाएं

    By Prashant MishraEdited By:
    Updated: Tue, 09 Nov 2021 02:58 PM (IST)

    वनस्थली विद्यापीठ (राजस्थान) की ओर से मास्टर ऑफ साइंस (जियोलॉजी) परीक्षा-2020 की मेरिट में सम्मान के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वर्णपदक हासिल किया है। कुलपति ने उन्हें सम्मान के तौर पर प्रशस्तिपत्र व पदक प्रदान किया है।

    Hero Image
    पद्मभूषण अनिल प्रकाश जोशी ने शुभकामना संदेश में इसे उत्तराखंड के लिए बड़ा गौरव बताया।

    जागरण संवाददाता, रानीखेत : विकासखंड ताड़ीखेत के खग्यार ग्राम की मेधावी हिमानी जोशी ने वनस्थली विद्यापीठ (राजस्थान) की ओर से मास्टर ऑफ साइंस (जियोलॉजी) परीक्षा-2020 की मेरिट में सम्मान के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वर्णपदक हासिल किया है। कुलपति ने उन्हें सम्मान के तौर पर प्रशस्तिपत्र व पदक प्रदान किया है। हिमानी वर्तमान में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से पीएचडी कर रही हैं। पद्मभूषण अनिल प्रकाश जोशी ने शुभकामना संदेश में इसे उत्तराखंड के लिए बड़ा गौरव बताया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतिभावान हिमानी जोशी हिमालयन पर्यावरण अध्ययन एवं संरक्षण संगठन (हैस्को) से पद्मभूषण अनिल प्रकाश जोशी की अगुआई में पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर चुके दधीचि अवार्डी प्रकाश जोशी की पुत्री हैं। हिमानी ने पं.गोविंद बल्लभ जोशी जूनियर हाईस्कूल जैनोली (ताड़ीखेत ब्लॉक) से 8वीं के बाद आर्मी पब्लिक स्कूल से प्रथम श्रेणी में 10वीं तथा वियरशिवा स्कूल से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। उच्च शिक्षा वनस्थली विश्वविद्यालय राजस्थान से पूर्ण करने के बाद बीते वर्ष ही भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान संस्थान से पीएचडी शुरू की है।

    गांव की पगडंडियां पार कर मास्टर ऑफ साइंस की उपाधि प्राप्त करने वाली हिमानी ने अपनी सफलता का श्रेय दधीचि अवार्डी पिता प्रकाश व माता दीपा जोशी एवं अन्य गुरुजनों को दिया। इधर पद्मभूषण अनिल प्रकाश जोशी के साथ ही आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी, शिक्षाविद् उमा रावत व नीलम नेगी आदि ने इसे पर्वतीय राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।