Monsoon 2025: नैनीताल में मानसून की दस्तक पर्यटकों का उमड़ा सैलाब, रिमझिम बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना
नैनीताल में मानसून की रिमझिम बारिश हुई। दिन में घने कोहरे के बीच सैलानियों ने पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। लगभग ढाई हजार से अधिक पर्यटक वाहनों के प्रवेश से जाम की स्थिति बनी। सीजन के अंतिम चरण में 10 हजार से अधिक सैलानियों के आने का अनुमान है। पर्यटकों ने चिड़ियाघर केव गार्डन जैसे स्थलों का आनंद लिया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

जागरण संवादाता, नैनीताल। सरोवर नगरी में शुक्रवार शाम को मानसून की रिमझिम बारिश हुई जबकि दिन में घने कोहरे के साथ सैलानियों पर्यटन स्थलों की सैर की। नगर में करीब ढाई हजार से अधिक पर्यटक वाहनों ने प्रवेश किया, जिससे कई बार जाम भी लगा।
सड़कों पर पर्यटक वाहन रेंगते नजर आए। सीजन के अंतिम चरण में पहुंचने पर 10 हजार से अधिक सैलानी पहुंचने का अनुमान है। होटल, गेस्ट हाउस व होम स्टे के भी अधिकांश कमरे फुल हैं।
पर्यटकों ने सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने के साथ ही चिड़ियाघर, केव गार्डन, बॉटनिकल गार्डन, हिमालय दर्शन की सैर की। मालरोड में खूब रौनक रही। नौका विहार करने वाले सैलानियों का तांता नजर आया। नजदीकी पर्यटन स्थलों में भी सैलानियों की आमद बढ़ने से चहल पहल रही। पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद की माह के अंत तक सैलानियों का पहुंचना जारी रहेगा। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।