विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भीमताल यौन शोषण मामला: मोहम्मद यूनुस गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन का भी आरोप

Published: Fri, 01 May 2026 01:05 PM (IST)

भीमताल में हिंदू युवतियों के यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ एमडी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

भीमताल में हिंदू युवतियों से यौन शोषण के आरोपित मो यूनुस गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, नैनीताल। भीमताल क्षेत्र में हिंदू युवतियों के यौन शोषण व ब्लैकमेलिंग के आरोपित मोहम्मद यूनुस उर्फ एमडी की मुश्किले बढ़ गई है।

दो सप्ताह से भीमताल क्षेत्र में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं की मांग के बाद एक युवती ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर युवक पर यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हुआ काफी हंगामा

बता दें कि करीब दो सप्ताह पूर्व भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट के नेतृत्व में तमाम हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने भीमताल कोतवाली पहुंच क्षेत्र में मोहम्मद यूनुस उर्फ एमडी पर हिंदू युवतियों का शारीरिक शोषण व ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए थे। इसे लेकर क्षेत्र में काफी हंगामा भी हुआ था।

लोगों की मांग पर जब पुलिस ने मोहम्मद यूनुस उर्फ एमडी के कमरे की तलाशी ली तो वहां कई आपत्तिजनक सामान बरामद होने पर कमरा सील कर दिया था। लेकिन मामले में किसी महिला के शिकायत नहीं देने के कारण युवक के विरुद्ध कोई मुकदमा अथवा अन्य कार्रवाई नहीं की जा सकी।

इधर नैनीताल निवासी 31 वर्षीय एक युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर युवक पर पहचान छिपाकर शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने व ब्लेकमेल करने के संगीन आरोप लगाए है।

एसपी जगदीश चंद्र ने बताया कि शिकायत पर कुंआताल भीमताल निवासी मोहम्मद यूनुस उर्फ एमडी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115, 319, 69 व उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3 व 5 के तहत मुकदमा दर्ज कर नैनीताल से गिरफ्तार कर दिया गया है। आरोपित को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है।

यह है आरोप

युवती ने तहरीर देकर कहा है कि उसका संपर्क मोहम्मद युनूस से 2020 में एमडी के नाम से एक फोटोशूट के सिलसिले में हुआ था। शुरुआती समय से ही वह अपना पूरा नाम व पुष्ठभूमि छिपाता रहा।

रिश्ते में रहते हुए भरोसा कर उसने अब तक 17 लाख रुपये, कैमरा लेंस, मिनी डेस्कटाप, मानीटर व फोन पर खर्च कर दिये। शादी की इच्छा जताने पर आखिरकार जब उसके दस्तावेज देखे, तो उसकी असल पहचान सामने आ सकी। आरोप है कि आरोपित ने उसे बहला फुसला कर मेकअप न करने, हलाल मांस खाने, ढीले कपड़े पहनने से धर्म परिवर्तन तक के लिए मजबूर किया।

विरोध करने पर मारपीट की। यह सब बर्दाश्त से बाहर होने पर उसने युवक को छोड़ दिया, लेकिन डर के कारण वह पुलिस तक शिकायत दर्ज कराने तक नहीं पहुंच सकी। बीते दिनों इंटरनेट मीडिया वायरल हो रही आडियो में युवती एमडी पर शोषण के आरोप लगा रही है। जिससे उसे हिम्मत मिली और वह वकील के माध्यम से शिकायत दर्ज करा रही है।

यह भी पढ़ें- पश्चिम चंपारण में शिक्षिका से मौसा ने किया यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- नासिक: मतांतरण और यौन शोषण मामले में आरोपियों के मोबाइल-लैपटॉप जब्त, पुलिस ने तेज की जांच