विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम चंपारण में शिक्षिका से मौसा ने किया यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार

By Prabhat Mishra Edited By: Dharmendra Singh
Published: Thu, 30 Apr 2026 09:21 PM (IST)

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में एक शिक्षिका ने अपने मौसा पर यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेल का गंभीर आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. शिक्षिका ने मौसा पर यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेल का आरोप लगाया।

  2. शिकारपुर पुलिस ने आरोपित हार्डवेयर व्यवसायी को गिरफ्तार किया।

  3. होली के दौरान मौसी की अनुपस्थिति में घटना को अंजाम दिया।

जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंंपारण)। प्रखंड के एक स्कूल की 27 वर्षीय शिक्षिका ने अपने मौसा पर यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेल का गंभीर आरोप लगाया है। शिकारपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता पूर्वी चम्पारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र की निवासी है। वह वर्तमान में नरकटियागंज के एक विद्यालय में कार्यरत है। शिक्षिका के अनुसार वह अपने मौसा के घर में रहती थी।

होली में उसकी मौसी मायके गई तब मौसा ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित हार्डवेयर व्यवसायी है।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ आपत्तिजनक बातचीत की और ब्लैकमेल कर जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर गाली-गलौज और मोबाइल में आडियो रिकार्डिंग कर बदनाम करने की धमकी भी दी गई।

मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर शिक्षिका ने मौसा का घर छोड़ दिया और किराए के कमरे में रहने लगी। इसके बावजूद आरोपित द्वारा पीछा कर परेशान करने का सिलसिला जारी रहा।

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक

ठकराहा । प्रखंड क्षेत्र के जगीराहा पंचायत अंतर्गत बेलवारी पट्टी नवका टोला में एक 19 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान रामनाथ सहनी के पुत्र कमलेश सहनी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, कमलेश ने घर के कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाने की कोशिश की। इसी दौरान स्वजन की नजर उस पर पड़ गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

स्वजन ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। आनन-फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठकराहा लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. संजय गुप्ता ने प्राथमिक उपचार किया।

चिकित्सक के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसे देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और स्वजन गहरे सदमे में हैं।

चर्चा है कि युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका परिवार द्वारा विरोध किए जाने के बाद उसने यह कदम उठाया। हालांकि मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।