विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नासिक: मतांतरण और यौन शोषण मामले में आरोपियों के मोबाइल-लैपटॉप जब्त, पुलिस ने तेज की जांच

Published: Thu, 30 Apr 2026 03:45 PM (IST)

नासिक में मतांतरण और यौन शोषण के आरोपों से जुड़े मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आरोपियों ...और पढ़ें

मतांतरण और यौन शोषण मामले में आरोपियों के मोबाइल-लैपटॉप जब्त

 मतांतरण और यौन शोषण मामले में आरोपियों के मोबाइल-लैपटॉप जब्त

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

विनोद राठोड, नाशिक। मतांतरण और कथित यौन शोषण मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आरोपियों से महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं। इस कार्रवाई में मोबाइल फोन, लैपटॉप और कंप्यूटर जब्त किए गए हैं, जिनसे चौंकाने वाली जानकारी सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए मोबाइल फोन में मतांतरण से जुड़े फोटो और वीडियो मिले हैं। इसके अलावा कुछ बातचीत के रिकॉर्ड, सोशल मीडिया चैट्स और अन्य डिजिटल डेटा जांच के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं। इन सभी सामग्रियों का फॉरेंसिक परीक्षण किया जाएगा, जिससे और भी संदिग्धों के नाम सामने आ सकते हैं।

गहन पूछताछ जारी

इस मामले में संदिग्ध आरोपियों से फिलहाल गहन पूछताछ जारी है। क्या मतांतरण के लिए दबाव डाला गया था, किस तरीके से संपर्क किया गया, और यौन शोषण के आरोपों के पीछे की वास्तविक स्थिति क्या थी। इन सभी पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है।

सख्त कार्रवाई की मांग

इस बीच, इस मामले से नाशिक शहर में हड़कंप मच गया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी इस घटना पर संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है, ऐसा अधिकारियों ने बताया।

जांच एजेंसियों द्वारा मिले डिजिटल सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, और इस मामले में और भी चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें- 'जिम जाओ, शेप आएगा... तुम्हारा बॉयफ्रेंड है?', नासिक TCS कांड की पीड़िता ने सुनाई आपबीती