विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अल्पसंख्यकों की 'बड़ी' भागीदारी किस पर पड़ेगी भारी, ग्रामीण क्षेत्रों में कम वोटिंग

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 19 Nov 2018 10:22 AM (IST)

शहरी और ग्रामीण मतदाताओं का गणित प्रत्याशियों के मेयर की कुर्सी तक पहुंचने का चुनावी समीकरण बना व बिगाड़ सकता है।

अल्पसंख्यकों की 'बड़ी' भागीदारी किस पर पड़ेगी भारी, ग्रामीण क्षेत्रों में कम वोटिंग
अल्पसंख्यकों की 'बड़ी' भागीदारी किस पर पड़ेगी भारी, ग्रामीण क्षेत्रों में कम वोटिंग

गणेश पांडे, हल्द्वानी : शहरी और ग्रामीण मतदाताओं का गणित प्रत्याशियों के मेयर की कुर्सी तक पहुंचने का चुनावी समीकरण बना व बिगाड़ सकता है। 263 बूथ वाले हल्द्वानी नगर निगम में 93 बूथ ऐसे हैं जहां 70 फीसद से अधिक मतदान हुआ है। कुछ बूथों में 85 फीसद तक भी वोटिंग हुई है। इसके उलट 68 बूथ ऐसे हैं जहां 60 फीसद से कम मतदान हुआ है। इनमें कुछ बूथ ऐसे हैं जहां महज 45 फीसद तक मतदान हुआ है। ऐसे में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में अधिक मत प्रतिशत प्रत्याशियों की किस्मत बदलने में अहम रोल अदा कर सकता है। भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इसका गुणा-भाग शुरू कर दिया है।

इन बूथों पर 70 फीसद से अधिक वोटिंग

नगर निगम इंटर कॉलेज काठगोदाम कक्ष 1, कक्ष 3 व कक्ष 4, राप्रावि तुलसीनगर दमुवाढूंगा कक्ष 1, कक्ष 4, विवेकानंद पूमावि हल्द्वानी कक्ष 2 व 3, राप्रावि सुभाषनगर कक्ष 1 से 4, राप्रावि बद्रीपुरा कक्ष 2, जीआइसी राजपुरा कक्ष 1 से 4, राप्रावि राजपुरा बालक कक्ष 1 से 4, राप्रावि रेलवे बाजार कक्ष 1, राप्रावि राजपुरा बालिका कक्ष 1 व 2, एचएन इंटर कॉलेज कक्ष 1 से 4, नैनीताल जिला सहकारी संघ लाइन न. 1 कक्ष 1 से 4, राप्रावि गांधीनगर कक्ष 1 से 3, इस्लामिया गल्र्स स्कूल कक्ष 1 व 2, राप्रावि बनभूलपुरा 1 से 4, ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज कक्ष 1 से 4, रापूमावि बनभूलपुरा कक्ष 1 से 4, जीजीआइसी बनभूलपुरा कक्ष 1 से 4, बालिका जूनियर हाईस्कूल गांधीनगर कक्ष 1 से 4, एमजी इंटर कॉलेज बरेली रोड कक्ष 1, कक्ष 3 से 5, यूनीक उच्च प्राथमिक विद्यालय उजाला नगर कक्ष 2, निशात मेमोरियल पूमावि इंदिरानगर कक्ष 1 से 4, मदरसा नैनीताल पब्लिक स्कूल कक्ष 2 व 3, जीआइसी बनभूलपुरा इंदिरानगर उत्तरी कक्ष 2 से 4, जीआइसी बनभूलपुरा इंदिरानगर दक्षिणी कक्ष 1 से 4, बाल संस्कार इंटर कॉलेज काठगोदाम कक्ष 1 व 2, राप्रावि जमरानी कालोनी कक्ष 1, राप्रावि हरिपुर गांगू कक्ष 1 व 2, कन्या उप्रावि हरिपुर गांगू कक्ष 1 व 2, जीआइसी कठघरिया कक्ष 1, जीआइसी नारायणनगर कक्ष 4, भारतीय बाल विद्या पब्लिक स्कूल कालाढूंगी रोड कक्ष 1, आइटीआइ मुखानी कक्ष 1, आनंदा एकेडमी डहरिया कक्ष 2, राप्रावि देवलचौड़ कक्ष 2, पुरानी आइटीआइ भवन कक्ष 2, राप्रावि हल्द्वानी तल्ली कक्ष 3, शिशु भारती इंटर कॉलेज गौजाजाली कक्ष 3, राप्रावि गौजाजाली कक्ष 2 व कक्ष 3, राउमावि गौजाजाली कक्ष दो।

यहां 60 प्रतिशत से कम हुआ मतदान

ननिबा इंटर कॉलेज काठगोदाम कक्ष 3, राप्रावि तुलसीनगर दमुवाढूंगा कक्ष 2, विवेकानंद पूमावि कक्ष 4, जूहा तुलसीनगर दमुवाढूंगा कक्ष 1 व 3, एमबी इंटर कॉलेज हल्द्वानी कक्ष 1 व 2, महिला डिग्री कॉलेज कक्ष 2, खालसा गल्र्स इंटर कॉलेज कक्ष 1 व 4, जीजीआइसी कालाढूंगी रोड कक्ष 1, राजकीय गल्र्स हाइस्कूल राजपुरा कक्ष 2, राकप्रावि बरेली रोड कक्ष 1 से 3, राप्रावि भवानीगंज कक्ष 2, लक्ष्मी शिमं बरेली रोड कक्ष 3, राप्रावि जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा कक्ष 1, कक्ष 4, जेडीएम स्कूल जवाहर ज्योति कक्ष 4 व 5, जीआइसी कठघरिया कक्ष 4 व 5, राप्रावि अमृतआश्रम बिठौरिया कक्ष 1 व 3, आचार्य नरेंद्र देव विद्यालय लोहरियासला तल्ला कक्ष 1, राजकीय हाइस्कूल हिम्मतपुर कक्ष 1 से 4, राप्रावि भगवानपुर बिचला कक्ष 2, राउप्रावि हिम्मतपुर कक्ष 3, राप्रावि हिम्मतपुर कक्ष 1 से 3, डीएवी सेंटनरी स्कूल कक्ष 1 व 2, राआउप्रावि छड़ायल सुयाल कक्ष 2, राप्रावि कुसुमखेड़ा कक्ष 1 व 2, हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज कक्ष 2, जीआइसी नारायणनगर कक्ष 1 व 2, रेनबो स्कूल बिठौरिया 1 कक्ष 3 से 5, राप्रावि बमौरी मल्ली 1 से 3, राकउमावि बमौरी मल्ली कक्ष 1 व 3, बाल विद्या मंदिर कालाढूंगी रोड कक्ष 2 व 5, राप्रावि मुखानी कक्ष 2 व 4, सिंथिया स्कूल कक्ष 1, 2 व 4, आइटीआइ मुखानी कक्ष 2 व 4, महर्षि विद्या मंदिर कक्ष 1, आनंदा एकेडमी डहरिया कक्ष 3, सेंट लारेंस डहरिया कक्ष 4, फायर स्टेशन हल्द्वानी कक्ष एक।

यह भी पढ़ें : निकाय चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।