उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने हरीश रावत पर निकाली भड़ास, कहा- 'कुर्सीभोगी महाराज, राजनीति का गिरगिट'
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पूर्व सीएम हरीश रावत पर तीखा हमला बोला है, उन्हें 'कुर्सीभोगी महाराज' और 'राजनीति का गिरगिट' जैसे नामों से संबोधित किया।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नैनीताल। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने इंटरनेट पर पूर्व सीएम हरीश रावत पर भड़ास निकाली है। अपने पोस्ट में उन्होंने कहा 'आदरणीय हरीश रातव जी उर्फ़ डेनिस बाबा, कुर्सी कुमार, कुरसीभोगी महाराज, झूठाचार्य, स्वार्थ सम्राट, राजनीति का गिरगिट, वादों का व्यापारी, जनता का जुमलेबाज, लफ्फाजी लाल, चंदूलाल चिकरघिन्नी, जुमलेश्वर महाराज, देवभूमि का सौदागर, अब ये सारे नाम आप पर सटीक बैठ रहे हैं।
यूं तो मेरे पास और भी आपके लायक नामों की बड़ी श्रृंखला है लेकिन कुछ अगली बार के लिए भी रखे हैं और इनमें से जब आप किसी भी नाम के बारे में पूछोगे कि ये नाम क्यों रखा तो जिसे भी आप पूछोगे मैं उसकी व्याख्या सहित आपके काले कालखंड के साथ मय उदहारण आपको समझाउंगी, लेकिन मैं आदर के साथ समझाउंगी। चिंता मत करना इस उम्र में थोड़ा कठोर वाणी से परहेज करुंगी, क्योंकि आपकी उम्र का ख्याल है मुझे।
वैसे मैं समझती थी कि अब आप उम्र के इस पड़ाव में पहाड़ की बेटी की पीड़ा को समझकर उसके दुःख में साथ देंगे, क्योंकि आप भी नाती पोते वाले हैं, लेकिन क्या करें आप आदतन फिर से सत्ता की ललक और कुर्सी की छटपटाहट में भूल गए कि रेखा आपकी विचारधारा और आपकी कुनीतियों की विरोधी है, लेकिन बेटी तो इस पहाड़ की है।
खैर मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि आपको एक पिता के तौर ऐसी किसी भी पीड़ा को न देखना पड़े जिससे मैं गुजर रही हूं, क्योंकि आपने बेटी का दर्द नहीं सिर्फ 210 करोड़ पर ध्यान दिया। आपकी आदत ही कुछ ऐसी है टॉप अप देने वाला कहां पैसों के अलावा कोई और दर्द समझेगा।
वैसे मैं आपकी हर बात का जवाब देना उचित नहीं समझती, क्योंकि जिस नेता की उम्र के पड़ाव पर भी मुख्यमंत्री की कुर्सी देखते ही लार टपकने लग जाय और उसकी इस लालचीपन की शिकार उसकी अपनी ही पार्टी उसे अब गंभीरता से न लेती हो, उस नेता का जवाब देना कोई आवश्यक नहीं, लेकिन कभी-कभी आप ऐसी भाषा का प्रयोग करते हो कि आपको भी थोड़ा सा खचोरना जरुरी सा प्रतीत हुआl
क्या शब्द प्रयोग किया आपने "बबली" आप शायद भूल गए कि आपके भी एक से अधिक विवाह हैं और यदि आपकी बबलियों की तस्वीर लगाकर उन्हें बबलियां लिखा जाये तो आपको कैसा लगेगा? अरे हां भूल गयी आपको कहां बुरा लगेगा? आपने तो शर्म उस दिन अपनी जन्मभूमि मोहनरी के पास बह रही रामगंगा नदी में बहा दी, जिस दिन मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए आपने देवभूमि की अस्मिता को ही दांव पर लगा दिया थाl
अब ये मत कहना कि मेरे घर वालों को क्यों कहेंगे बबलियां? याद दिला देती हूं क्योंकि बुढ़ापे में थोड़ी सी याददास्त कमजोर हो जाती है जब आप मुख्यमंत्री थे तो आपके अंदर किचन में से कौन घच्चाक मारकर सत्ता चलाते थे? याद कर लेना वरना आपकी सत्ता चलाने वाली बबली आज भी आपके कान मरोड़ने में पीछे नहीं हैंl
आप जब ये सब बोलते हो तो मुझे आप पर थोड़ी सी दया भी आती है कि वर्ष 2016 की वो टीस आपको बार-बार आज भी ऐसा घचोरती है कि फिर आप उल-जुलूल बोलने लगते हो वो दर्द मैं समझ सकती हूं कि आप कैसे पगला जाते थे? मुख्यमंत्री की कुर्सी थोड़ी सी हिलने पर, लेकिन आपके कुकृत्यों को लात मारकर लगभग 01 दर्जन विधायकों ने सत्ता छोड़ दी थी, जिसके लिए नैतिक साहस की आवश्यकता होती है। मैं अपने को भाग्यशाली समझती हूं कि मुझे भी इस नैतिकता भरे निर्णय में भगवान ने आपसे दूर होने की सद्बुद्धि दे और देश के इतिहास में आपका कालखंड एक काला अध्याय के रूप में लिखा गया है जो अमिट हैl
आप भ्रष्टाचार की बात करते हो और वो भी एक वीडियो सुनकर आप कबसे वीडियो देखकर नैतिक साहस वाली बातें करने लगे अरे अपने वीडियो को भी देखा करो जिसमें एक वीडियो में आपका एक सचिव कैसे प्रदेश की विभागीय नीति को बदलने के लिए आपसे बात हो गयी है धनराशि बड़ी है दिल्ली में लेंगे मुख्यमंत्री जी से सब हो गया है बोल रहे थे आपके पास नहीं होगी तो मैं भिजवा दूंगी l और उसके बाद आप कैसे इस प्रदेश में डेनिस बाबा नाम से विख्यात हुए थेl
दूसरी वीडियो आहा दाज्यू उस वीडियो में जब आप इस देवभूमि को बेच रहे हो विभागों की नीलामी कर रहे हो कैसे मधुर कंठों से उसमें आपकी आवाज आती है मानो कोयल भी शरमा जाये एक पल के लिए कि यार मैं आंख बंद कर दूंगा जितना मर्जी कमाओ, लूटो और मेरी कुर्सी बचाओ मैं 29 तारीख को टॉप-अप भी दूंग l ये वीडियो भी आपके पास नहीं होगी तो मैं भिजवा दूंगी, लेकिन एक सलाह है आपको जब भी शाम को खाना खाकर दवा पानी लेकर अकेले में रहो तो एक बार रोज सुनना फिर आपका उल जुलूल बोलना खुद ही बंद हो जायेगाl वैसे अपनी वीडियो को जब आपने खुद पहली बार टीवी की स्क्रीन पर देखा था तो उसे नकली बताया और मेरी आवाज इसके अंदर डाली गयी है बोला था l
जिस जन्मभूमि ने आपको पाला उसी भूमि की नीलामी करते समय आपके हाथों की कम्पन भी गायब हो गयी थी याद है न या भूल गए नैनीसार की वो पवित्र भूमि जो आज भी रोती है आज जब आप भ्रष्टाचार की बात करते हो तो आपको ह्रदय से थोड़ी सी भी आह नहीं आती कि अपने कालखंड में कैसी नीलामी कर दी थी आपने यहाँ की भूमि कीl
आपके काले कालखंड में कैसे आपके सहयोगी रात भर गंगा किनारे बैठकर खनन के डम्परों को पुलिस को इशारा करके भगवाते थे वैसे भूल गए होंगे आपl
क्या कहते थे आप जब आप पर भ्रष्टाचार की बात आती थी "न खाता न बही जो हरीश रावत कहे वही सही" यही घमंड आपको ही नहीं ले डूबा बेचारी कांग्रेस को भी ले डूबा वैसे कभी अकेले में हुआ आपको पश्चाताप कि आपके काले कालखंड के बाद कांग्रेस केवल 11 सीटों पर सिमट गयी कितनी बड़ी उपलब्धि है ये आपके नाम पर ऐसी दुर्घटना के बाद तो कोई भी शर्मदार नेता कहीं दूर जाकर किसी शांति वन में खुद को अलोप कर देता लेकिन आप कहाँ मानने वाले आपकी तो हर चुनाव में लार टपक जाती हैl
अपनी कुर्सी बचाने के लिए जितनी धनराशि आपने तंत्र मन्त्रों और कभी बंदर की बलि, भैंस की बलि, कभी तेल भरे कनस्तरों से नहाने (ये आरोप आपकी वीडियो में नहीं हैं ये आरोप उनके द्वारा लगाए गए हैं जो मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान आपके साथ एक साया की तरह रहते थे बाद में उन्होंने भी देवभूमि की मान सम्मान के लिए आपको धक्का देकर किनारा कर लिया था और उन्होंने ये आरोप खुले मंच से लगाए हैं जो सोशल मिडिया में आज भी जीवित हैं) में खर्च की इससे आप कई सामाजिक कार्य कर सकते थे जिससे आपको दुवाएँ मिलती और उम्र के इस पड़ाव में आप शांति से मोहनरी के महल में धूप सेकते लेकिन ये आपके भाग्य में नहीं हर 5 वर्ष बाद आप जैसे चुनाव शब्द सुनते हो आपकी लार टपक जाती है l
विधायकों पर आप आरोप लगाते थे कि खरीद फरोख्त हुई कुछ तो बोलना ही था क्योंकि जब जब उत्तराखंड का इतिहास देखा जायेगा और पूछा जायेगा कि सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री कौन था जिसे कई विधायक ठोकर मारकर चले गए तो आपका नाम बड़े शौक के साथ आएगा और आपकी आने वाली पीढ़ियां भी अपना माथा पटके बिना नहीं रहेंगी l
एक बात और आजकल सुना आप रोज दिल्ली फोन करते हैं अपने हाईकमान से मिलने का समय मांगते हो और उन्होंने मना कर दिया है आपसे मिलने को कैसी दशा ख़राब की आपने ये बुढ़ापे में इसमें भी आपको एक सलाह दे रही हूँ आपकी इस दुर्दशा के लिए आपका ये उल जुलूल बोलना ही एकमात्र कारण है l वैसे दाज्यू आप पर ये कहावत सटीक बैठती है : "#जैकी सुणण वाल कोई नि, उकैं भाषण दिंणक बीमारी ज्यादा हुंछ।" (जिसकी कोई सुनने वाला न हो उसे भाषण देने का ज्यादा बीमारी होती है)
बीच में आप कुछ दिन के लिए छुट्टी पर गए क्योंकि कोई सुन नहीं रहा था आपकी तो नौटंकी करने में तो आपको महारथ हासिल है ही लेकिन जैसे आपकी स्वघोषित छुट्टी ख़त्म हुई आपने स्वयंभू वाली स्वागत यात्रा निकाली उसमें भी आपका दाव उल्टा पड़ गया आपकी यात्रा एक पिकनिक के बाद जब बज्रपात हो जाता है वैसी ही हो गयी क्योंकि सुना है आपको बीच में ही फोन आया कि ख़त्म कर रहे हो या कुछ और करें और आपकी दशा ऐसी हो गयी कि गले की माला गंगा जी में बहाऊँ या गाड़ी की डिग्गी में बहाऊं l
आप बताओगे मुझे भ्रष्टाचार क्या होता है कैसे आप अपने काले कालखंड में रोज कुछ न कुछ लालच देते थे कुछ बातें जो अभी सार्वजनिक नहीं बोल रही हूँ क्योंकि आपके बुढ़ापे की चिंता भी है मुझे और आपसे कहीं अधिक नैतिक सामर्थ्य भी इसलिए आपसे मैंने 05 वर्ष पहले भी कहा था कि बुढ़ापा थोड़ा शांति के साथ रहो आपकी समझ में ही नहीं आती l
और आप हर बात का जवाब देते हो लेकिन कभी आप अपने एक पुराने और आपके हर पल के साथी पूर्व विधायक जी की बातों का जवाब नहीं देते उस समय मानो आपकी जुबां बंद ही हो जाती है, या आपके मुंह में दही जम जाती है उनकी हर बात का हर आरोप का जवाब जिस दिन दोगे तब मानूंगी कि आप थोड़ी सी नैतिकता वाले नेता हैं l और हाँ मैंने सुना आजकल आप उनसे भी संपर्क करने की कोशिश में लगे हैं किसी के आगे गिड़गिड़ा रहे थे कि मेरी बातचीत करवा दो क्योंकि 2027 में फिर से आपकी लार टपकने लगी है लेकिन अब कुछ नहीं हो सकता l
और अंतिम चेतावनी भी दे रही हूँ अगली बार जब भी कुछ बोलो तो भाषा पर लगाम लगाना और हाँ भ्रष्टाचार और करोड़ों की कमाई कहाँ से आई पूछोगे तो पहले अपने पूरे परिवार का विवरण लाना कि कुल कितनी पत्नियां हैं, कितने बच्चे हैं उनकी कितनी सम्पत्तियाँ हैं उनके कमाई के साधन क्या हैं आगाह इसलिए कर रही हूँ कि वरना मुझे लाना पड़ेगा l
दाज्यू आपकी हालत आज कुछ यूँ है : नेता जी ने अपने घर पर दरबार लगाया। बोले, "मेरे फैसले के आगे कोई बोल नहीं सकता।"एक बुजुर्ग ने पूछा, "नेता जी, गांव के लोग आपके फैसले से सहमत हैं?" नेता जी बोले, "सहमत हों या न हों, फैसला तो मेरा ही चलेगा।" बुजुर्ग मुस्कराए और बोले: "फिर तो नेता जी, तुम दरबार के राजा जरूर हो, लेकिन जनता के नेता कब बनोगे?"
अंतिम सलाह कि इस उम्र में आप कांग्रेस को ये दिखाने कि कोशिश में लगे हो कि मैं मोदी जी की नकल करके मोदी जैसा बन गया हूं, लेकिन याद रखना : "शेर की खाल ओढ़कर सियार शेर नहीं बन जाता"
बांकी आपके बुढ़ापे की चिंता मुझे भी है अपनी सेहत का ख्याल रखियेगा क्योंकि कांग्रेस को आपकी जरुरत महसूस नहीं हो रही है हम भी नहीं चाहते कि आप एक्टिव हों और विपक्ष खत्म हो जाये क्योंकि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए विपक्ष का होना जरुरी है और यही चिंता आपके कारण कांग्रेस को भी सताए जा रही है l
मुझमें नैतिक साहस भरपूर है कोई आरोप लगाए सुबूत दे जांच हो मैं आपकी तरह अपनी स्वर्गवासी मां की फोटो लेकर नौटंकी करने वालों में नहीं हूं अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए बेचारी स्वर्गवासी माँ को वहां भी चैन से न रहने दें ऐसे घृणित कर्म हमारे यहाँ नहीं होते l
अंत में यही कहूंगी कि मुझे कमजोर मत समझना आज केवल आपको थोड़ा सा इसलिए घचोर रही हूं ताकि आप थोड़ा सा बोलने से पहले अपनी बबलियों की सलाह लें वरना अगली बार थोड़ा सा मुझे आपके काले अध्याय के पन्ने भी डालने पड़ेंगेl'
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।